शक्ति के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं. स्कूल के मेहनती शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने हासिल किया यह बड़ा मुकाम



शक्ति के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर के कंचनपुर स्थित सीबीएसई जिंदल वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम देकर न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है।विद्यालय के कुल 75 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 29 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से विद्यालय के विद्यार्थियों ने शक्ति जिले में शीर्ष स्थान तो प्राप्त किया साथ जांजगीर जिला में भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।विद्यालय की छात्रा क्षमाअग्रवाल ने 96.4% अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वंश अग्रवाल ने 95.2% अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान तथा सौम्या अग्रवाल ने 95% अंक अर्जित कर जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आन्या अग्रवाल ने 94.6% अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर चौथा स्थान एवं अन्या अग्रवाल ने 94.4% अंक अर्जित कर जिला स्तर पर पांचवां स्थान, विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में राधिका तोड़ी 93.4%, उमेश कुमार साहू 91.6%, पिहू अग्रवाल 91.6%, आयुष पटेल 91.4% तथा साक्षी अग्रवाल 90.2%ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया
12वीं बोर्ड परीक्षाओं में जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित एवं मेहनती शिक्षकों को जाता है, जिनकी निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन, विषय विशेषज्ञता और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुँचाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सफलता प्रत्येक शिक्षक के समर्पण और परिश्रम का प्रतीक है।विद्यालय परिवार ने संकल्प व्यक्त किया कि आगे भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा
















