शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर के कृषि संकाय 12वीं के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, शक्ति जिले में निजी क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय जहां कृषि संबंधी शिक्षा भी दी जाती है विद्यार्थियों को




शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर के कृषि संकाय 12वीं के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, शक्ति जिले में निजी क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय जहां कृषि संबंधी शिक्षा भी दी जाती है विद्यार्थियों को
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को कृषि संबंधी शिक्षा में निपुण बनाने की दिशा में कृषि संकाय भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को जहां कृषि से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिक्षा दी जा रही है, तो वही समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कृषि संकाय के विद्यार्थियों को अलग-अलग स्थानो पर ले जाकर कृषि संबंधित जानकारियां दी जाती है, इसी श्रृंखला में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के कक्षा एकादश एवं द्वादश एग्रीकल्चर के भैया बहनों ने उद्यान सहायक संचालक डोड़की का शैक्षणिक भ्रमण किया।और विभिन्न प्रायोगिक जानकारी प्राप्त किया जिसमें पौधों में गुट्टीबांधना ,क्राफ्टिंग बीजू पौधा तैयार करना, ग्रीन हाउस, पालिहाउस, पपीता एवं केले की खेती की जानकारी,(R.H.E.O) उद्यान विस्तार अधिकारी वी. यस. पोताम के द्वारा दी गई साथ ही भैया बहनों ने करियर का मार्गदर्शन भी दिया गया। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय से विजय चौहान, श्रीमती सावित्री महंत उपस्थित थे।




