एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न. कार्यक्रम में पहुंचे बाराद्वार थाने के टीआई नरेंद्र यादव ने भी करी विद्यालय प्रबंधन की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा. बच्चों का भी किया यादव साहब ने उत्साहवर्धन






एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में आज छात्र परिषद (Student Council) के विभिन्न पदों के लिए चुनाव सफलतापूर्वक एवं अत्यंत शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। कक्षा 3 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरे उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए नामांकित छात्र-छात्राओं के पक्ष में मतदान करने हेतु विद्यालय परिसर में सुव्यवस्थित मतदान केंद्र बनाए गए थे।चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बाराद्वार थाना प्रभारी श्री नरेंद्र यादव को विशेष रूप से साक्षी (Witness) के रूप में आमंत्रित किया गया था। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुँचे तथा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में अपनाई गई सुव्यवस्थित एवं अनुशासित मतदान प्रणाली की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों का इस प्रकार का व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मतदान प्रक्रिया को देखने के लिए अनेक अभिभावक भी विद्यालय पहुँचे। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन तथा विद्यालय द्वारा अपनाई गई पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री नीरज अग्रवाल, प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा, अकादमिक समन्वयक, समस्त शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा ग्रेड-4 कर्मचारी भी मतदान प्रक्रिया में सहभागी बने और छात्र परिषद के लिए नामांकित उम्मीदवारों को अपने मत प्रदान किए।मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मतगणना का कार्य भी पूरी पारदर्शिता एवं उच्च अधिकारियों की निगरानी में शिक्षकों द्वारा सावधानीपूर्वक किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रही।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा एवं निदेशक श्री नीरज अग्रवाल ने चुनाव के सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की लोकतांत्रिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास करती हैं। उन्होंने सफल चुनाव आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।









