STATE SILVER jUBLI-शक्ति कलेक्टर तो तोपनों के निर्देशन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकारी विभाग कर रहे आयोजन, आयुष विभाग ने लगाया शिविर तो वही वन अधिकार प्रकोष्ठ में होंगी नई भर्तियां, 4 सितंबर को संसद लेगी दिशा समिति की पहली बैठक

STATE SILVER jUBLI-शक्ति कलेक्टर तो तोपनों के निर्देशन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकारी विभाग कर रहे आयोजन, आयुष विभाग ने लगाया शिविर तो वही वन अधिकार प्रकोष्ठ में होंगी नई भर्तियां, 4 सितंबर को संसद लेगी दिशा समिति की पहली बैठक kshititech
STATE SILVER jUBLI-शक्ति कलेक्टर तो तोपनों के निर्देशन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकारी विभाग कर रहे आयोजन, आयुष विभाग ने लगाया शिविर तो वही वन अधिकार प्रकोष्ठ में होंगी नई भर्तियां, 4 सितंबर को संसद लेगी दिशा समिति की पहली बैठक kshititech
STATE SILVER jUBLI-शक्ति कलेक्टर तो तोपनों के निर्देशन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकारी विभाग कर रहे आयोजन, आयुष विभाग ने लगाया शिविर तो वही वन अधिकार प्रकोष्ठ में होंगी नई भर्तियां, 4 सितंबर को संसद लेगी दिशा समिति की पहली बैठक kshititech

शक्ति कलेक्टर तो तोपनों के निर्देशन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकारी विभाग कर रहे आयोजन, आयुष विभाग ने लगाया शिविर तो वही वन अधिकार प्रकोष्ठ में होंगी नई भर्तियां, 4 सितंबर को संसद लेगी दिशा समिति की पहली बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बचत जयंती के रूप में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालय द्वारा जनकल्याणकारी आयोजन किया जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड मालखरौदा के सद्भभावना भवन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस मेगा हेल्थ कैंप में आयुष विभाग द्वारा हर दिन हर घर आयुर्वेद के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क औषधि वितरण, काढा वितरण एवम आयुर्वेद दवाओं के प्रति लोगो को जागरूक करते हुवे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया गया। जिससे आमजन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से परिचित होकर इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके

वन अधिकार प्रकोष्ठ में समन्वयक और एमएसआई सहायक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित,10 सितंबर तक किए जा सकते है आवेदन

 सक्ती-आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किया जाना है। ये पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थायी रहेंगे एवं निर्धारित व नियत की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। इच्छुक आवेदक दिनांक 10 सितंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते है। आवेदन संबंधी जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है

दिशा समिति की बैठक 04 सितम्बर को

सक्ती-लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में 04 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी संबंधित सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading