छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 25 अगस्त को रायपुर में,संरक्षक कन्हैया अग्रवाल एवं हरिवल्लभ अग्रवाल की उपस्थिति में होगी बैठक, प्रदेश पर से 300 सदस्य होंगे बैठक में शामिल

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 25 अगस्त को रायपुर में,संरक्षक कन्हैया अग्रवाल एवं हरिवल्लभ अग्रवाल की उपस्थिति में होगी बैठक, प्रदेश पर से 300 सदस्य होंगे बैठक में शामिल kshititech
छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 25 अगस्त को रायपुर में,संरक्षक कन्हैया अग्रवाल एवं हरिवल्लभ अग्रवाल की उपस्थिति में होगी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आगामी 25 अगस्त 2024 दिन-रविवार को सुबह 11:00 से होटल आदित्य जयस्तंभ चौक रायपुर में आयोजित की गई है, इस बैठक में मंच के प्रदेश संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिबल्लभ अग्रवाल रायपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के महामंत्री नितेश अग्रवाल रायपुर ने बताया कि 25 अगस्त को होने वाली बैठक में आगामी जनवरी 2025 में प्रस्तावित अग्रवाल समाज के अखिल भारतीय विवाह योग्य एजुकेटेड युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारीयो को लेकर चर्चा की जाएगी, साथ ही परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के गठन के साथ ही बायोडाटा फॉर्म एवं प्रचार प्रचार सामग्रियों का भी प्रत्येक स्थानो पर वितरण किया जाएगा,प्रांतीय महामंत्री नितेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी- सदस्यो, जिला अध्यक्ष- महामंत्री, स्थानीय इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी प्रमुख सदस्यों को बैठक में आवश्यक रूप से पहुंचने की अपील की है, साथ ही महामंत्री नितेश अग्रवाल ने कहा है की बैठक में अपने जिलों या की स्थानीय इकाइयों में संपन्न कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग भी बैठक में साथ लावे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading