*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले के एसपी साहब ने किया सड़क सुरक्षा माह में सहयोग करने वाले मीडिया के साथियों, गौ सेवा समिति के सदस्यों एवं ड्राइवर यूनियन के सदस्यों का सम्मान, 13 फरवरी को जिला यातायात शाखा ने किया था आयोजन, जिले के यातायात प्रभारी शर्मा ने कहा- सुरक्षित वाहन संचालन एवं ट्रैफिक नियमों का पालन हम सबकी जिम्मेदारी

शक्ति जिले के एसपी साहब ने किया सड़क सुरक्षा माह में सहयोग करने वाले मीडिया के साथियों, गौ सेवा समिति के सदस्यों एवं ड्राइवर यूनियन के सदस्यों का सम्मान, 13 फरवरी को जिला यातायात शाखा ने किया था आयोजन, जिले के यातायात प्रभारी शर्मा ने कहा- सुरक्षित वाहन संचालन एवं ट्रैफिक नियमों का पालन हम सबकी जिम्मेदारी kshititech
13 फरवरी को एसपी साहब मीडिया के साथियों का सम्मान करते हुए

शक्ति जिले के एसपी साहब ने किया सड़क सुरक्षा माह में सहयोग करने वाले मीडिया के साथियों, गौ सेवा समिति के सदस्यों एवं ड्राइवर यूनियन के सदस्यों का सम्मान, 13 फरवरी को जिला यातायात शाखा ने किया था आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिला पुलिस शक्ति द्वारा 13 फरवरी को शक्ति शहर में स्थित जिला यातायात शाखा के कार्यालय में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता माह में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर शक्ति जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, जिला शक्ति के यातायात प्रभारी निरीक्षक वाई एन शर्मा, जिले के सह यातायात प्रभारी श्री राजपूत जी सहित यातायात विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, इस दौरान यातायात शाखा की ओर से जानकारी देते हुए जिले के यातायात प्रभारी वाई एन शर्मा ने एसपी साहब सहित पुलिस के सभी अधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा की शक्ति जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता माह का आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निर्देशानुसार जहां विभिन्न जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाए गए तो वहीं स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई तथा आज इस कार्य में अपना योगदान देने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में ट्रैफिक नियमों का पालन करना एवं सुरक्षित वाहन चलाना सबसे अहम है, एवं हम जब सड़कों पर चलते हैं तो मोटरसाइकिल चालक हेलमेट जरूर लगाए एवं कार में सवार लोग सीट बेल्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें जिससे सुरक्षित वाहन चालन होगा तो वही हम अपने जीवन की भी सुरक्षा कर सकेंगे, एसपी साहब ने कहा की शक्ति जिले में मुझे खुशी है कि विगत माह बहुत ही अच्छे ढंग से सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम संपादित किया गया, जिसके लिए जिले के सभी पुलिस थाना एवं यातायात शाखा के अधिकारी कर्मचारियों को मैं बधाई देता हूं, एवं आगे भी इसी तरह से सजगता के साथ हम अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें, कार्यक्रम के दौरान जिला यातायात शाखा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, के साथियों सहित शहर की गौ सेवा समिति जो की लगातार प्रमुख मार्गों एवं नेशनल हाईवे में गौ माता की रक्षा के लिए एवं वाहन दुर्घटना से उन्हें बचाने की दिशा में पुलिस प्रशासन का सहयोग करती है,उनका भी सम्मान किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित शक्ति जिले के ड्राइवर यूनियन संघ के भी सदस्यों का सम्मान किया गया, जिन्होंने इस सड़क सुरक्षा माह में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षित वाहन चालन किया, साथ ही सभी ड्राइवर भी अपनी पूर्ण रूप से वर्दी में उपस्थित थे, सम्मान समारोह के पश्चात आगंतुक सभी लोगों के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से मीडिया के रमेश चंद्र अग्रवाल, कन्हैया गोयल, राम नारायण गौतम, सुमित शर्मा, अनिल तंबोली,योम प्रकाश लहरे, उदय मधुकर,नारायण राठौर, पप्पू खान, राहुल अग्रवाल, गौ सेवा समिति के मयंक ठाकुर, श्री चौबे जी,सुमित पारीक, ड्राइवर यूनियन के संतोष देवांगन, जिला यातायात शाखा के संदीप साहू, दिलेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे

शक्ति जिले के एसपी साहब ने किया सड़क सुरक्षा माह में सहयोग करने वाले मीडिया के साथियों, गौ सेवा समिति के सदस्यों एवं ड्राइवर यूनियन के सदस्यों का सम्मान, 13 फरवरी को जिला यातायात शाखा ने किया था आयोजन, जिले के यातायात प्रभारी शर्मा ने कहा- सुरक्षित वाहन संचालन एवं ट्रैफिक नियमों का पालन हम सबकी जिम्मेदारी kshititech
शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर
शक्ति जिले के एसपी साहब ने किया सड़क सुरक्षा माह में सहयोग करने वाले मीडिया के साथियों, गौ सेवा समिति के सदस्यों एवं ड्राइवर यूनियन के सदस्यों का सम्मान, 13 फरवरी को जिला यातायात शाखा ने किया था आयोजन, जिले के यातायात प्रभारी शर्मा ने कहा- सुरक्षित वाहन संचालन एवं ट्रैफिक नियमों का पालन हम सबकी जिम्मेदारी kshititech
जिला यातायात शक्ति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

प्रातिक्रिया दे

Back to top button