शक्ति जिले के थाना प्रभारियो का SP मैडम ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान, शक्ति थाना प्रभारी अनवर अली भी हुए सम्मानित, एडिशनल एसपी हरीश यादव भी रहे मौजूद, शक्ति जिले का पुलिस महकमा अनुशासन के मामले में पूरे प्रदेश में है अग्रणी, शक्ति जिले के विभिन्न थाना  प्रभारियो को मिला यह सम्मान

पुलिस थाना शक्ति के थाना प्रभारी अनवर अली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती एसपी मैडम अंकिता शर्मा
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में 9 जुलाई को अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए थाना प्रभारियो को मिला प्रशस्ति पत्र
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में 9 जुलाई को अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए थाना प्रभारियो को मिला प्रशस्ति पत्र

शक्ति जिले के थाना प्रभारियो का SP मैडम ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान, शक्ति थाना प्रभारी अनवर अली भी हुए सम्मानित, एडिशनल एसपी हरीश यादव भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले में पुलिस प्रशासन के कार्यों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सजगता एवं तत्परता के साथ निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने वाले थाना प्रभारियो को जिले की पुलिस मुखिया द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन देने सम्मानित किया जा रहा है, तथा शक्ति जिले की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा जहां पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में पुलिस के कार्यों एवं जनता के हित में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वन के लिए जहां समय-समय पर एसपी कार्यालय में बैठकों का आयोजन कर दिशा निर्देशित भी किया जा रहा है, वही 9 जुलाई 2025 को जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा शक्ति जिले के पुलिस थाना शक्ति के थाना प्रभारी अनवर अली, नगर निरीक्षक गगन बाजपेई सहित जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद थे, तो वहीं थाना प्रभारियो को अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जिला मुख्यालय शक्ति के पुलिस थाना शक्ति के नवपदस्थ थाना प्रभारी अनवर अली भी पूरी सजगता के साथ अपने पुलिस उच्चाधिकारियों एवम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति मनीष कंवर के दिशा- निर्देशन एवं स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से जहां अपराधों पर नियंत्रण करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं, तो वही शक्ति थाना टीआई द्वारा भी विगत दिनों शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में अवैध चखना सेंटर एवं थाना क्षेत्र में बिकने वाली अवैध महुआ शराब पर भी सजगता के साथ कार्रवाई करने की पहल की है, साथी थाना प्रभारी अनवर अली द्वारा पुलिस थाना में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को भी अच्छे ढंग से उनके साथ व्यवहार किया जाता है, साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में भी मानवीय पहल भी की जाती है, वहीं जिले की पुलिस मुखिया द्वारा थाना प्रभारियो को दिए गए इस प्रशस्ति पत्र से जहां पुलिस अधिकारियों में भी उत्साह है, तो वही किसी भी संस्था में उस विभाग के मुखिया द्वारा यदि अपने मातहत अधिकारी- कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाता है,तो निश्चित रूप से यह एक बड़ी पहल होती है,तथा शक्ति जिले में जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की पदस्थापना के बाद से निरंतर पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित करने की सकारात्मक पहल देखी जा रही है

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में 9 जुलाई को अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए थाना प्रभारियो को मिला प्रशस्ति पत्र
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में 9 जुलाई को अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए थाना प्रभारियो को मिला प्रशस्ति पत्र
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में 9 जुलाई को अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए थाना प्रभारियो को मिला प्रशस्ति पत्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading