सक्ति के शुभम ग्रीन्स में दीपावली मिलन एवं आंवला नवमी का हुआ आयोजन. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने की थी पहल. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय है शक्ति शाखा. पटाखे भी फोड़े आंवला नवमी की पूजा भी करी






सक्ति के शुभम ग्रीन्स में दीपावली मिलन एवं आंवला नवमी का हुआ आयोजन. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने की थी पहल. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रिय है शक्ति शाखा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय महिला समिति, शक्ति शाखा द्वारा 19 नवंबर 2026, आंवला नवमी के पावन अवसर पर शुभम ग्रीन्स में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।इस शुभ अवसर पर सभी बहनों ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया। फुलझड़ियाँ एवं पटाखे जलाए, मनोरंजक गेम्स खेले और स्वादिष्ट अल्पाहार का आनंद लिया।कार्यक्रम में सभी बहनों ने हँसी-खुशी के साथ खूब मनोरंजन किया और एक-दूसरे के गले मिलकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इस सुंदर आयोजन में लगभग 25 से 30 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी बहनें बहुत प्रसन्न हुईं और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।यह दीपावली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश देने वाला अत्यंत सराहनीय आयोजन रहा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा अध्यक्ष सरोज अग्रवाल।सचिव संगीता केडिया एवं कोषाध्यक्ष संगीता खेतान नेतृत्व में शाखा सक्रिय रूप से कार्य कर रही है





