09 एवं 10 जनवरी को गोंदिया में होगा मारवाड़ी समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन. समाजसेवी पुरुषोत्तम मोदी ने दी जानकारी. मारवाड़ी सामूहिक विवाह समारोह समिति ने किया है आयोजन. घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं अपना पंजीयन फॉर्म

09 एवं 10 जनवरी को गोंदिया में होगा मारवाड़ी समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन. समाजसेवी पुरुषोत्तम मोदी ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्री अग्रसेन स्मारक समिति गोंदिया के सहयोग से मारवाड़ी युवा मंच, गोंदिया एवंमारवाड़ी युवा मंच, गोंदिया गरिमा के तत्वावधान में स्व.श्रीमती किरणदेवी बजरंग लाल जी टेकड़ीवाल की स्मृति में, टेकड़ीवाल परिवार की प्रेरणा सेश्री मारवाड़ी सामूहिक विवाह समारोह समिति द्वारा मारवाड़ी समाज का अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन 9 और 10 जनवरी 2027
श्री अग्रसेन भवन गोंदिया- महाराष्ट्र मैं आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी पुरुषोत्तम मोदी ने बताया कि संपूर्ण भारत में मारवाड़ी समाज का अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन, मध्य भारत स्थित गोंदिया में होगा एवं इसमें रजिस्ट्रेशन हेतु गूगल फार्म की लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScxHB5q0XyxRrfLwLmSt6ePxWxKPVlmBwirhC9swzUNI3tPvQ/viewform?usp=publish-editor के माध्यम से घर बैठे ही प्रत्याशी अपना फॉर्म भर सकते हैंश्री मोदी ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में सकल मारवाड़ी समाज (अग्रवाल, माहेश्वरी, खण्डेलवाल, ब्राम्हण,ओसवाल, जैन, सोनी, सेन )आदि सभी उपस्थित रहकर आपस मे संबंध जोड़ पायेंगे।इस परिचय सम्मेलन में,उच्च शिक्षित,घरेलू, व्यापारिक,आदि सभी श्रेणी के अविवाहित प्रत्याशी भाग लें सकेंगे,रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निशुल्क है।। सिर्फ वे ही फार्म भरें जो परिचय सम्मेलन में आना चाहते है।परिचय पुस्तिका बनाई जा रही है। जो निर्धारित शुल्क से प्राप्त की जा सकेगी।रहने और खानपान की व्यवस्था पे सिस्टम आधारित होगी।यदि किसी कारण से अभिभावक के साथ केंडिडेट नही आ पाता है तो अभिभावक को मंच पर बुलाकर, स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से केंडिडेट का परिचय कराया जाएगा।अभिभावको को रुकने के लिए रूम की व्यवस्था रखी गई है, जिन्हें रूम बुक करना है वे समिति के सह कोषाध्यक्ष पवन मोदी से 9326810238 से संपर्क करके रूम बुक कर सकते है। पुरुषोत्तम मोदी ने मारवाड़ी समाज के सभी बंधुओ से आग्रह किया है कि कृपया समाज हित में यह संदेश उन सभी अभिभावकों तक जरूर पहुचाएं जो परिचय सम्मेलन में भाग लेना चाहते है।साथ ही अपने सभी परिचितो, रिश्तेदारो, को और अपने बॉयोडाटा ग्रुप में जरूर प्रेषित करें।यह पूरा आयोजन श्री मारवाड़ी सामूहिक विवाह समारोह समिति गोंदिया महाराष्ट्र द्वारा किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading