सड़क पर गिरा एक आम उठाने पर ₹500000 का जुर्माना. सख्त है सिंगापुर का कानून

सड़क पर गिरा एक आम उठाने पर ₹500000 का जुर्माना. सख्त है सिंगापुर का कानून kshititech

सड़क पर गिरा एक आम उठाने पर ₹500000 का जुर्माना. सख्त है सिंगापुर का कानून

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सिंगापुर अपने सख्त कानूनों और अनुशासन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन हाल ही में वहां का एक कानून सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि सिंगापुर में सड़क पर गिरे आम को उठाना भी भारी पड़ सकता है. दावा किया गया कि ऐसा करने पर 5,000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 3.74 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.इंस्टाग्राम पर प्रियंका सिन्हा नाम की कंटेंट क्रिएटर ने यह वीडियो शेयर किया. वीडियो में एक पेड़ पर पके हुए आम नजर आते हैं, जबकि कई आम नीचे सड़क किनारे गिरे दिखाई देते हैं. वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि आम देखने में भले ही कितने स्वादिष्ट लगें, लेकिन उन्हें उठाना कानूनन गलत हो सकता है.प्रियंका ने बताया कि सिंगापुर में सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों के फल भी सरकार की संपत्ति माने जाते हैं. ऐसे में पेड़ से फल तोड़ना ही नहीं, बल्कि जमीन पर गिरे फल को उठाना भी बिना अनुमति अपराध की श्रेणी में आ सकता है.सिंगापुर के मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डेवलपमेंट के अनुसार, राज्य की जमीन पर लगे पेड़ और उनके फल सरकार के अधिकार में आते हैं. वहां की संस्था NParks इन पेड़ों की देखरेख करती है. अगर कोई व्यक्ति ऐसे पेड़ों से फल तोड़ना या जमीन पर गिरे फल उठाना चाहता है, तो उसे पहले अनुमति लेनी होती है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading