*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

फिर उछली चांदी, 5 लाख पहुंचेंगे चांदी के दाम, 3 मार्च को चांदी के दामों में हुई भारी तेजी, सोने के भी बढ़े दाम, कर दो पूंजी निवेश, हो जाओगे मालामाल, सोने चांदी के बाजार में फिर नजर आई रौनक

फिर उछली चांदी, 5 लाख पहुंचेंगे चांदी के दाम, 3 मार्च को चांदी के दामों में हुई भारी तेजी, सोने के भी बढ़े दाम, कर दो पूंजी निवेश, हो जाओगे मालामाल, सोने चांदी के बाजार में फिर नजर आई रौनक kshititech

फिर उछली चांदी, 5 लाख पहुंचेंगे चांदी के दाम, 3 मार्च को चांदी के दामों में हुई भारी तेजी, सोने के भी बढ़े दाम

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- होली के ठीक 1 दिन पहले 3 मार्च को चांदी के दामों में भारी तेजी देखी गई, वहीं सोने के भी भाव काफी बढ़ गए हैं, तो वहीं इस उछाल का मुख्य कारण निवेशकों की बढ़ती मांग और वैश्विक अस्थिरता है, वही सोने चांदी के बाजार के जानकारों का मानना है कि चांदी के भाव फिर से वर्तमान स्थिति को देखते हुए ₹500000 तक पहुंच जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है

निवेशक सुरक्षित विकल्प क्यों चुन रहे?

वर्तमान समय में शेयर बाजार और अन्य निवेश अस्थिर हैं। ऐसे में निवेशक अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए सोना और चांदी जैसी धातुओं में निवेश कर रहे हैं। इन धातुओं की कीमतों में तेजी का सीधा कारण यही मांग है।युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के समय सोना और चांदी निवेशकों के लिए भरोसेमंद विकल्प साबित होते हैं।

भविष्य के संकेत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अनिश्चितता के बीच, यह साफ दिखाई दे रहा है कि सोना और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारत के सोना-चांदी बाजार पर दिखाई दे रहा है। निवेशक जोखिम भरे निवेशों से दूरी बना रहे हैं और सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। सोना और चांदी जैसी धातुएं हमेशा संकट के समय निवेशकों के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। इस वजह से इनकी मांग और कीमतें दोनों लगातार बढ़ रही हैं।

3 मार्च को चांदी का ताजा भाव

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज ₹2,950 की दर पर बिक रही है।वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ₹29,500 खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹3,150 है।यह दिखाता है कि निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में चांदी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। सोने का ताजा भाव सोने की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,70,170, 22 कैरेट सोना ₹1,56,000, और 18 कैरेट सोना ₹1,27,670 पर है।मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,70,020, चेन्नई में ₹1,70,730, और कोलकाता में ₹1,70,020 है।
अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button