शक्ति शहर में 21 अगस्त को लगेगा श्याम जी का जयकारा- श्याम संकीर्तन आश्रित में देश के 10 भजन गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, खाटू श्याम मंदिर के ट्रस्टी मानवेंद्र सिंह चौहान जी की प्रेरणा से होगा कार्यक्रम

शक्ति शहर में 21 अगस्त को लगेगा श्याम जी का जयकारा- श्याम संकीर्तन आश्रित में देश के 10 भजन गायक देंगे अपनी प्रस्तुति, खाटू श्याम मंदिर के ट्रस्टी मानवेंद्र सिंह चौहान जी की प्रेरणा से होगा कार्यक्रम kshititech
शक्ति शहर में 21 अगस्त को होने वाला श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आमंत्रण आप सभी श्याम प्रेमियों के लिए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में अंचल के श्याम प्रेमियों द्वारा 21 अगस्त को शाम 5:15 बजे से आश्रित श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है, तथा यह कार्यक्रम श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम के ट्रस्टी मानवेंद्र सिंह चौहान जी के मार्गदर्शन एवं उनके सानिध्य में होगा तो वहीं इस श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक निर्मल झुनझुनवाला कोलकाता, नितेश शर्मा कोलकाता, लव अग्रवाल कोलकाता, सौरभ शर्मा कोलकाता, सूरज शर्मा कोलकाता,अभिषेक गर्ग शक्ति एवं विनय अग्रवाल रायपुर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए शहर के श्याम प्रेमी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि 21 अगस्त को होने वाले आश्रित श्री श्याम संकीर्तन के आयोजन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है, तथा इस से संकीर्तन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्याम प्रेमी शामिल होंगे तथा इस श्याम संकीर्तन का कार्यक्रम शाम 5:15 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, जो की प्रभु श्याम जी की कृपा से जारी रहेगा एवं अंशुल अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम जी के इस संकीर्तन महोत्सव में भव्य दरबार भी सजेगा,जिसमें फूलों का भी अद्भुत श्रंगार होगा, शहर के श्याम प्रेमियों ने भी समस्त श्याम भक्तों को सह परिवार उपरोक्त श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य का भागी बने का आग्रह किया है, ज्ञात हो की यह आयोजन विगत वर्ष भी किया गया था तथा बाबा श्याम की आराधना के लिए प्रतिवर्ष श्याम प्रेमियों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading