राधे राधे की हो रही गूंज-सक्ति के कसेर पारा में पंडित कृष्णा तिवारी के सानिध्य में हो रही श्रीमद भागवत कथा,11 जनवरी को होंगा समापन, परम पूज्य भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में कसेर पारा में होते हैं धार्मिक आयोजन, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुनने श्रोताओं की लग रही भीड़

राधे राधे की हो रही गूंज-सक्ति के कसेर पारा में पंडित कृष्णा तिवारी के सानिध्य में हो रही श्रीमद भागवत कथा,11 जनवरी को होंगा समापन, परम पूज्य भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में कसेर पारा में होते हैं धार्मिक आयोजन, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुनने श्रोताओं की लग रही भीड़ kshititech
परम पूज्य भोलाशंकर तिवारी जी से आशीर्वाद देते कथा वाचक पंडित कृष्णा तिवारी जी
राधे राधे की हो रही गूंज-सक्ति के कसेर पारा में पंडित कृष्णा तिवारी के सानिध्य में हो रही श्रीमद भागवत कथा,11 जनवरी को होंगा समापन, परम पूज्य भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में कसेर पारा में होते हैं धार्मिक आयोजन, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुनने श्रोताओं की लग रही भीड़ kshititech
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति

कसेर पारा में पंडित कृष्णा तिवारी के सानिध्य में हो रही श्रीमद भागवत कथा,11 जनवरी को होंगा समापन

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कसेर पारा सक्ती में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह, जो 4 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक भक्तों के लिए समर्पित है, आज अपने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभवों से सराबोर कर गया। आज के पावन प्रसंग में गोवर्धन लीला की मनमोहक कथा का श्रवण सभी भक्तों ने बड़े भाव से किया। इस कथा में भक्तों की भारी सहभागिता देखने को मिली, जो उनकी अटूट श्रद्धा का प्रतीक है,कथा व्यास पंडित कृष्णा तिवारी जी ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी दिव्य कनिष्ठा पर धारण किया, तब उन्होंने यह सन्देश दिया कि सच्ची भक्ति और विश्वास से बड़ा कुछ भी नहीं है।

इस अवसर पर यज्ञ आचार्य पंडित श्री भोला शंकर जी ने कथा के महात्म्य का उल्लेख करते हुए भक्तों को अपनी प्रेरणादायक वाणी से प्रेरित किया। उन्होंने आग्रह किया कि इस दिव्य आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर ईश्वर की कृपा प्राप्त करें। यह सप्ताह न केवल धार्मिक जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि भक्तों को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करने का एक अनूठा प्रयास भी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading