शक्ति के राधा कृष्ण मंदिर में 30 दिसंबर को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम, प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति, बिलासपुर में आज 26 दिसंबर को होगा माधव से अरदास कार्यक्रम, अंशुल अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल ने किया है आयोजन




शक्ति के राधा कृष्ण मंदिर में 30 दिसंबर को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम, प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति, बिलासपुर में आज 26 दिसंबर को होगा माधव से अरदास कार्यक्रम, अंशुल अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 30 दिसंबर 2023 दिन- मंगलवार को रात्रि 7:30 बजे से श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर पवन ज्योत एवं भजन का कार्यक्रम 7:30 से होगा तथा प्रभु की आरती रात्रि 11:30 बजे होगी, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक श्याम दीवाना ईशु जी एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे
30 दिसंबर को सुबह निकलेगी निशान यात्रा
शक्ति के श्री राम मंदिर से सुबह 8:00 बजे निशान यात्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी
बिलासपुर में आज 26 दिसंबर को होगा माधव से अरदास कार्यक्रम, अंशुल अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल ने किया है आयोजन
श्याम प्रेमी अंशुल अग्रवाल एवं श्रीमती वंदना अग्रवाल श्री वंदना शक्ति, बिलासपुर द्वारा आज- 26 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को परम पूज्य गुरुजी श्री निर्मल झुनझुनवाला जी कोलकाता के पावन सानिध्य में माधव से अरदास कार्यक्रम का आयोजन होटल मान पैलेस हरी चटनी बैंक्विट उसलापुर बिलासपुर में किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, आयोजक बाबा का परिवार अंशुल अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों, धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस अरदास कार्यक्रम में पहुंचकर भजनों का श्रवण करने की अपील की है



