श्री धर्म सेवा समिति नैला जांजगीर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए समाजसेवी राजेश पालीवाल सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे पवन बसईवाल. श्री कृष्ण गौशाला का संचालन भी करती है धर्म सेवा समिति




श्री धर्म सेवा समिति नैला जांजगीर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए समाजसेवी राजेश पालीवाल सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे पवन बसईवाल. श्री कृष्ण गौशाला का संचालन भी करती है धर्म सेवा समिति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री धर्म सेवा समिति नैला की नवीन कार्यकारिणी का गठन करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी राजेश पालीवाल को अध्यक्ष एवं सचिव पद पर पवन बसाईवाल को निर्विरोध चुन लिया गया। तथा धर्म सेवा समिति द्वारा जनकल्याण एवं धर्म सेवा की दिशा में विगत कई दशकों से लगातार कार्य किया जा रहा है। तथा इस समिति के माध्यम से जहां नैला के स्टेशन रोड में श्री कृष्ण गौशाला का भी संचालन होता है। तो वही यह संस्था जिला मुख्यालय की एक प्रतिष्ठित संस्था के रूप में अपनी पहचान रखती है। निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पालीवाल एवं सचिव पवन बसईवाल को धर्म सेवा समिति के सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनके नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही कहा है कि यह धार्मिक एवं सामाजिक संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी
नैला की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा के प्रमुख की भी भूमिका निभा रहे हैं राजेश पालीवाल
जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के नैला शहर में विगत कई वर्षों से लगातार हो रही प्रसिद्ध दुर्गा पूजा के आयोजन में भी प्रमुख संस्थापक सदस्य के रूप में राजेश पालीवाल सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तथा राजेश जी अपनी पूरी टीम के साथ इस दुर्गा पूजा को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दे पाए हैं। एवं नैला की दुर्गा पूजा ने आज धार्मिक आयोजनो के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड बनाया है
श्री धर्म सेवा समिति द्वारा स्थापित श्री कृष्ण गौशाला नैला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
श्री धर्म सेवा समिति नैला द्वारा संचालित श्री कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पंडित संजय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से गौमाता का पूजन संपन्न कराया, जिसके बाद समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने गौमाता को गुड़, चना, फल और हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर गौशाला समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने कहा कि गौ-सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और वर्तमान में नैला गौशाला में करीब 270 गौवंश की नियमित सेवा की जा रही है। आयोजन में पवन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, विष्णु पालीवाल, राजू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, कुणाल गुप्ता, विजय शर्मा, उमेश अग्रवाल, प्रतीश अग्रवाल, सोनू मित्तल और अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।





