


शक्ति के विद्वान पंडित पंकज उमरलिया ने भी करी भाजपा की सदस्यता ग्रहण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने दिलाई सदस्यता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- शक्ति अंचल के विद्वान पंडित एवं सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित पंकज उमरलिया ने भी भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, तथा उपरोक्त सदस्यता नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने दिलाई है, पंडित पंकज उमरलिया को भारतीय जनता पार्टी के संगठन एवं नीतिगत जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तथा मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण एवं राष्ट्र हित के लिए काम कर रही है इस अवसर पर अन्य नागरिक मौजूद थे तथा पंडित पंकज उमरलिया का भाजपा परिवार में भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने स्वागत किया



