शक्ति की नई एसडीओ पुलिस भुनेश्वरी ने संभाला पदभार, 8 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचकर लिया प्रभार, शक्ति को पहली बार मिली महिला एसडीओ पुलिस


शक्ति की नई एसडीओ पुलिस भुनेश्वरी ने संभाला पदभार, 8 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचकर लिया प्रभार, शक्ति को पहली बार मिली महिला एसडीओ पुलिस
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-8 जनवरी को पुलिस अनुविभाग शक्ति की नवपदस्थ एसडीओ श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा ने शक्ति पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया इस दौरान एसडीओ पुलिस भुनेश्वरी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी उपस्थिति देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय से निर्देश प्राप्त करते हुए अपना पदभार ग्रहण किया तथा उनके पदभार ग्रहण करने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय सक्ती के पुलिस कर्मचारियों ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया
भुनेश्वरी ने कहा- सजगता से करेंगी जिम्मेदारियो का निर्वहन
पुलिस अनुविभाग शक्ति की नई एसडीओ पुलिस ने विधिवत पदभार ग्रहण करते हुए कहा की वे शक्ति पुलिस अनुविभाग में पुलिस उच्च अधिकारियों के सतत दिशा निर्देशन में पुलिस के कार्यों को और अधिक सर्वव्यापी बनाते हुए अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगी,साथ ही समय-समय पर आम जनता के की सड़क सुरक्षा एवं साइबर मामलों जैसे अपराधों पर भी जन जागरूकता अभियान का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी पहल करेंगी
कोंडागांव में बेटी प्रोत्साहन की दिशा में दिया था भुवनेश्वरी ने अहम योगदान
इससे पूर्व एसडीओ पुलिस श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा कोंडागांव जिले में पदस्थ थी तथा उन्होंने अपनी पदस्थापना के समय जिले में पुलिस के कार्यों के साथ-साथ बेटियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर ऐसे आयोजन कर समाज में बेटियों को महत्व दिलाने तथा बेटियों को प्रोत्साहन के क्षेत्र में शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी उन्होंने पहल की थी
शक्ति एसडीओ पुलिस कार्यालय को पहली बार मिली महिला अधिकारी
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय शक्ति में पहली बार किसी महिला अधिकारी की नियुक्ति की गई है, तथा विगत कई महीनो से एसडीओ पुलिस शक्ति का पद खाली पड़ा हुआ था, एवं एसडीओ पुलिस मनीष कंवर के स्थानांतरण के बाद नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई थी जिसके चलते शक्ति जिले के एडिशनल एसपी हरीश यादव एसडीओ पुलिस शक्ति का भी कार्य देख रहे थे



