*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन, यूनिवर्सिटी के निर्देश पर 19 मार्च को रायगढ़ में आयोजित की गई प्रतियोगिता

शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन, यूनिवर्सिटी के निर्देश पर 19 मार्च को रायगढ़ में आयोजित की गई प्रतियोगिता kshititech
रायगढ़ में संपन्न विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम

शक्ति के क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति से राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं प्रिया मैत्री और प्रियंका देवांगन राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है,युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ , नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के सौजन्य से विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़ में दिनांक 19 मार्च 2025 को किया गया ।इस प्रतियोगिता में नोडल जिला रायगढ़ के अंतर्गत रायगढ़ सक्ति और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 18 से 25 वर्ष के 99 युवा शामिल हुए।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सबसे पहले छात्र छात्राओं को माय भारत पोर्टल में विकसित भारत के बारे में अपना 1 मिनिट का वीडियो अपलोड करना था ।इन्हीं सभी छात्र छात्राओं के लिए “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आज 3 मिनिट का भाषण प्रस्तुत किया गया।जिसमें से टॉप 10 छात्र छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया गया ।शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका प्रिया मैत्री और प्रियंका देवांगन ने बहुत शानदार भाषण देकर चयनकर्ता को प्रभावित कर अपना स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पक्का किया।आज के कार्यक्रम में माननीय कुलपति महोदय प्रो डॉ ललित प्रकाश पटेरिया,मुख्य अतिथि रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान जी ,रायगढ़ नगर निगम के सभापति ,उत्तम मेमोरियल कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, डॉ सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक शक्ति,रायगढ़ के जिला संगठक भोजराम पटेल ,नेहरू युवा केंद्र के चंद्रभूषण चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने दोनों छात्रों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना ने भी प्रिया मैत्री और प्रियंका देवांगन को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी। प्रो डॉ शकुंतला राज, प्रो अजय देवांगन प्रो ललित सिंह प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो ऋतु पटेल प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो महेंद्र यादव सहित समस्त स्टाफ की ओर से दोनों छात्रों को बधाई दिए।

Back to top button