शक्ति के गोविंद देवांगन की मुख्यमंत्री से मुलाकात- देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद ने करी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, समाज की ओर से भी किया मुख्यमंत्री का स्वागत

शक्ति के गोविंद देवांगन की मुख्यमंत्री से मुलाकात- <em>देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद ने करी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, समाज की ओर से भी किया मुख्यमंत्री का स्वागत</em> kshititech
गोविंद देवांगन ने मुख्यमंत्री का किया गुलदस्ता भेंटकर स्वागत

देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद ने करी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, समाज की ओर से भी किया मुख्यमंत्री का स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-देवांगन समाज शक्ति जिले के अध्यक्ष एवं भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री गोविंद देवांगन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की इस दौरान गोविंद देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गुलदस्ता भेंट करते हुए देवांगन समाज की ओर से भी स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें शक्ति जिले में आने का निमंत्रण दिया

तथा गोविंद देवांगन ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री के रूप में सुशोभित होने से पूरे प्रदेश में प्रसन्नता की लहर है, तथा आपके नेतृत्व में इस प्रदेश का विकास तेजी से होगा एवं आप जैसे अनुभवी नेतृत्व से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं,इस अवसर पर गोविंद देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आने वाला समय विकास का समय है एवं यह प्रदेश विकास के मामले में पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा, साथ ही गोविंद देवांगन ने कहा कि हम देवांगन समाज की ओर से भी आपका हार्दिक अभिनंदन तथा स्वागत करते हैं एवं माता परमेश्वरी देवी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी गोविंद देवांगन के इस आग्रह को स्वीकार कर कहा कि सभी के सहयोग से इस प्रदेश के विकास को तेजी से करेंगे एवं सर्व वर्ग सर्व समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading