लखनऊ में लहराएगी शक्ति का परचम- शक्ति की छात्रा का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन, गर्ल्स स्कूल की विद्यार्थी है एडविना कांत, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

लखनऊ में लहराएगी शक्ति का परचम- शक्ति की छात्रा का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन, गर्ल्स स्कूल की विद्यार्थी है एडविना कांत, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई kshititech
शक्ति के सरकारी गर्ल्स स्कूल की छात्रा एडविना कांत

शक्ति की छात्रा का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन, गर्ल्स स्कूल की विद्यार्थी है एडविना कांत, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-25 वें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 जगदलपुर में आयोजित थी। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती की छात्रा कु. एडविना कांत ने गोला फेक एवं ऊंची कूद में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है,साथ ही एडविना का चयन राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में हो गया है जो आगामी नवम्बर माह में लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी।छात्रा की इस सत्र राज्य स्तरीय खेल में तीसरा स्वर्ण पदक है। खिलाड़ी छात्रा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगनसरा वि.ख. सक्ती में पदस्थ शिक्षक राम कुमार कांत की सुपुत्री है।जिला शिक्षा धिकारी सक्ती डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने इस उदीयमान खिलाड़ी छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना की है। होनहार छात्रा उत्तरोत्तर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुये जिले और राज्य का नाम रोशन करते रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading