जर्जर हो गया है शक्ति का पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान- दीनदयाल जी की जयंती पर भाजपा शक्ति के नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने करी सकारात्मक पहल, सांसद कमलेश जांगड़े से करी 20 लाख रुपए की मांग




जर्जर हो गया है शक्ति का पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान- दीनदयाल जी की जयंती पर भाजपा शक्ति के नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने करी सकारात्मक पहल, सांसद कमलेश जांगड़े से करी 20 लाख रुपए की मांग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शक्ति शहर के हृदय स्थल सरकारी अस्पताल के अंदर लगभग 20 सालों पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का निर्माण किया गया था, तथा इस उद्यान का निर्माण तत्कालीन जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला की 5 लाख रुपए सांसद निधि से किया गया एवं समय-समय पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उपरोक्त उद्यान के जीर्णोद्धार के लिए राशि दी गई किंतु वर्तमान में शक्ति के सरकारी अस्पताल में स्थित यह उद्यान जर्जर अवस्था में आ चुका है,जिसके चलते उद्यान जहां उपयोगिता से बाहर हो चला है,तो वहीं इस उद्यान में विशालकाय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जहां वर्ष में कुछ अवसरों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करते हैं, तथा उपरोक्त उद्यान में पूर्व वर्षों में नगर पालिका अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में भी नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर आसीन श्यामसुंदर अग्रवाल ने जन प्रतिनिधियों के सहयोग से वहां जीर्णोद्धार का काम करवाया था, तथा उद्यान के चारों ओर पक्के कंक्रीट का रैंप भी बनवाया था जिससे लोग शाम के समय चारों तरफ इवनिंग वॉक भी कर सके, किंतु जितनी राशि की आवश्यकता थी वह राशि नहीं मिल पाई, जिसके चलते उद्यान पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया
तथा आज 25 सितंबर को जहां पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मना रही थी,तो वहीं भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी दीनदयाल उद्यान जो की शक्ति शहर के हृदय स्थल में है उसके सौंदर्यकरण एवं जीणोद्धार के लिए जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को पत्र प्रेषित किया है,पत्र में मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपनी सांसद निधि से उन्हें ₹20/- लाख की राशि देने की बात कही है तथा यदि 20 लाख रुपए की राशि शहर के इस उद्यान को प्राप्त हो जाती है तो निश्चित रूप से यह उद्यान एक अलग रूप ले सकेगा तथा लोगों के उपयोग में भी आएगा



