शक्ति जिला के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब ने छत्तीसगढ़ी भाषा में लोगों को समझाइ साइबर फ्रॉड से बचने की समझदारी- एसपी साहब ने कहा- स्मार्ट मोबाइल पर हमें रहना होगा अलर्ट. बड़ा सहज अऊ सरल हावे हमर एसपी साहब हर




शक्ति जिला के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब ने छत्तीसगढ़ी भाषा में लोगों को समझाइ साइबर फ्रॉड से बचने की समझदारी- एसपी साहब ने कहा- स्मार्ट मोबाइल पर हमें रहना होगा अलर्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी भाषा में साइबर फ्रॉड से बचने की समझदारी बताई. पुलिस कप्तान साहब ने ग्राम पंचायत कारीभांवर में साइबर जागरूकता अभियान में ग्रामीणों को दी गई ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी दी तथा थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीभांवर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला सक्ती के मार्गदर्शन में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं फर्जी लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन एवं गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाना तथा डिजिटल लेनदेन के प्रति सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करना है।पुलिस विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।साइबर सुरक्षा ही सुरक्षित डिजिटल जीवन की पहचान है।






