शक्ति विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सारागांव पहुंच कर दी ज्योत्सना महंत को जन्मदिन की बधाई, महंत ने भी कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा- सभी कार्यकर्ताओ की कर्मठता एवं निष्ठा से मिलेगी सफलता, चरणदास ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भी ली बैठक

कोरबा सांसद ज्योत्सना का जन्मदिन 18 नवंबर को सारागांव में मनाया गया
18 नवंबर को महंत के गृह ग्राम सारागांव में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता
शक्ति के कांग्रेस नेता अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल एवं अधिवक्ता ईश्वर जायसवाल पहुंचे महंत से मिलने सारागांव

शक्ति विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सारागांव पहुंच कर दी ज्योत्सना महंत को जन्मदिन की बधाई, महंत ने भी कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा- सभी कार्यकर्ताओ की कर्मठता एवं निष्ठा से मिलेगी सफलता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 18 नवंबर को कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के जन्मदिन पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके गृह निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत उनके सुपुत्र सूरज महंत सहित महंत परिवार के लोग मौजूद थे तथा सभी आगंतुक जनों का महंत परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए सभी की मेहनत के लिए भी धन्यवाद व्यापित किया

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व सक्ती विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने मतदान की समाप्ति पश्चात् 18 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली।उन्होंने चुनाव के दौरान मिले सहयोग और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए दी गई सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. महंत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बेहतर समन्वय व सहयोग से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल निर्मित हुआ। हमें पूरा विश्वास है कि सक्ती विधानसभा में जीत हासिल करेंगे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भी प्रचंड मतों से बनेगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे,बैठक के दौरान डॉ. चरणदास महंत की धर्मपत्नी व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन का केक काटने के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। श्रीमती महंत ने कहा कि सारागांव वासियों सहित कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों का स्नेह और सम्मान निरंतर उन्हें प्राप्त होता रहा है

कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को जन्मदिन की बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन,नगर पालिका शक्ति की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन, शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष अधिवक्ता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे,कांग्रेस नेता अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल, अधिवक्ता ईश्वर जायसवाल, अधिवक्ता एवं पूर्व जनपद सदस्य रथराम पटेल सहित क्षेत्र के अनेकों कांग्रेस नेता, जन प्रतिनिधि शामिल थे

शक्ति शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे मिलने पहुंचे महंत जी से
अमिर अनिरुद्ध अग्रवाल ने लिया महंत जी का आशीर्वाद
अमिर अनिरुद्ध अग्रवाल ने लिया कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का आशीर्वाद
विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र सूरज महंत से भी मुलाकात की अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल ने

प्रातिक्रिया दे