शाला प्रवेश कार्यक्रम में हुआ सरस्वती साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम। नगर पंचायत बाराद्वार के जन प्रतिनिधियों ने करी सहभागिता। उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा- भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है सरस्वती साइकिल वितरण

शाला प्रवेश कार्यक्रम में हुआ सरस्वती साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम। नगर पंचायत बाराद्वार के जन प्रतिनिधियों ने करी सहभागिता। उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा- भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है सरस्वती साइकिल वितरण kshititech
बाराद्वार नगर पंचायत में साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम

शाला प्रवेश कार्यक्रम में हुआ सरस्वती साइकिल वितरण योजना का कार्यक्रम। नगर पंचायत बाराद्वार के जन प्रतिनिधियों ने करी सहभागिता। उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा- भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है सरस्वती साइकिल वितर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत नया बाराद्वार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव और सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।नव-प्रवेशी छात्राओं का आत्मीय स्वागत – शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। स्कूल पहुंचे नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।सरस्वती सायकल योजना के तहत बांटी गई सायकल – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती सायकल योजना’ के अंतर्गत विद्यालय की पात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनके ड्रॉप-आउट दर में कमी आएगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंघानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा,
भाजपा मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, भाजपा जिला मंत्री एवं नवनियुक्त एल्डरमैन अरुण शर्मा, श्रीमति अनामिका तिवारी, रविन्द्र खांडे, पार्षद श्रीमति कमलेश्वरी देवी राठौर, अजय सिँह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महावीर राठौर, जगेश राय, अरविन्द तिवारी,रमेश गुप्ता शाला विकास समिति से श्रीमति कल्पना जिंदल, श्रीमति संगीता राठौर, अनीता राठौर सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक,विद्यालय के प्राचार्य और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading