सक्ति जिले की खबरें एक साथ– शक्ति जिले में किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन, कलेक्टर ने किया हसौद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण,स्व. कुंज बिहारी साहू की स्मृति में हुआ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ एथलेटिक प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ, कलेक्टर ने करी किकिरदा गांव के युवा समिति की प्रशंशा




सक्ति जिले की खबरें एक साथ– शक्ति जिले में किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन, कलेक्टर ने किया हसौद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण,स्व. कुंज बिहारी साहू की स्मृति में हुआ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ एथलेटिक प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ, कलेक्टर ने करी किकिरदा गांव के युवा समिति की प्रशंशा
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के भ्रमण के दौरान जिले के अंतिम छोर महानदी तट पर बसे ग्राम किकिरदा पहुंचे जहां उन्होंने हसदेव युवा विकास समिती के युवाओं से मिली और गांव के महानदी तट पर स्थित उद्यान का निरीक्षण किया जहाँ कलेक्टर ने उद्यान का रख रखवा के बारे में ग्रामीणों एवं उद्यान संरक्षक समिति के सदस्यों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने उद्यान के देख रेख एवं विकास के बारे में चर्चा की उद्यान को किस प्रकार से विकशित किया जा सकता है जहाँ लोग आकर घूमे पिकनिक मनाये मनोरंजन करें, वहीं समिती के लोगों ने बताया कि हमारे समिती द्वारा गांव इस खाली जमीन को हम लोग एक उद्यान पार्क (गार्डन) बनाने के उद्देश्य से यहा पर छायादार, फूलदार एवं उद्यान की सुंदरता बढ़ाने वाला पेड़ पौधा रोपड़ किए हैं। हमारे समिति द्वारा पिछले चार पांच वर्षों पहले इस पहल का शुरुवात किया गया था और तब से देख भाल करते आ रहे हैं । हम लोग शासन से इसके लिए सहयोग चाहते है ताकि यह उद्यान और विकसित हो सके और महानदी तट से लगे होने एवं यहां पर वर्षों से विराजमान मां विशेश्वरी देवी की मन्दिर होने से यहां लोगों की भारी संख्या में हमेशा आना जाना लगा रहता है साथ ही यहां की दृश्य सुंदर, मनोरम देखने लायक एवं वातावरण मनमोहक है जिससे लोगों को घूमने लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहेगा।जिस पर कलेक्टर ने अपनी तरफ से पूरी सहयोग करने का आश्वासन दिया और हसदेव युवा विकास समिति के युवाओं के साथ मिलकर पौधा रोपण किये तथा उन्होने समिति की इस कार्य की सहरानीय किये,इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गांव में वर्षों से विराजमान मां विशेश्वरी मन्दिर पहुंच कर विशेश्वरी माता की पूजा अर्चना की और जिलेवासियों की स्वास्थ्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, सुरेंद्र भार्गव, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, सरपंच, मंदिर के पूजारी, जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन सहित हसदेव युवा विकास समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें
जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में तीन दिवसीय 32 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन
सक्ती-जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में चल रही 32 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा दिनांक 20/07/2023 को किया गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, श्री निर्मल सिन्हा भूतपूर्व विधायक उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का आरंभ दिनांक 26/07/2023 को विद्यालय के प्राचार्य ए. बी. सक्सेना द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के भोपाल संभाग के 11 संकुलों के कुल 98 छात्रों ने भाग लिया। अंडर 14 वर्ग के मीटू चंपिया नवोदय विद्यालय भद्रक को, अंडर 17 वर्ग के लक्ष्यराज सिंह नवोदय विद्यालय धार को एवं अंडर 19 वर्ग के राजेश पांगी नवोदय विद्यालय मलकानगिरी को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार प्राप्त हुआ। ओवर आल चैंपियन अंडर 14 का पुरस्कार रायगढ़ संकुल, अंडर 17 का पुरस्कार फूलबनी संकुल एवं अंडर 19 का पुरस्कार रायगढ़ संकुल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सुरेन्द्र भार्गव (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हसौद), जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.योद्यो.महेंद्र कुमार कुर्रे , प्राचार्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित जवाहर नवोदय विद्यालय के सम्बंधित स्टाप उपस्थित रहें
शास.उच्च. माध्य.वि. घिवरा में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें जैजैपुर विधायक एवं कलेक्टर ने की अध्यक्षता,वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान 16 छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान
सकती-जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम घिवरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा थे तो वही अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल खरे, हसौद तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जैजैपुर बीईओ विजय सिदार, घिवरा सरपंच दुलौरिन बाई भारद्वाज, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चिंताराम कश्यप मौजूद थे शुरुआत में आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस मौके पर जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का जीवन संघर्षशील रहा है उन्होंने मिसाल पेश की है कि पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए उम्र बाधा नहीं होती, बस लगन और मेहनत की जरूरत होती है और यही बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के जीवन से सीख मिलती है। विधायक ने कहा कि वे खुद उनसे व्यक्तिगत तौर पर परिचित थे और उनके सकारात्मक कार्यशैली, पत्रकारिता से वाकिफ थे उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने का अच्छा कार्यक्रम है और ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए, इसके लिए आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनका उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थियों में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए और लक्ष्य को तय करके शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहिए,कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि घिवरा स्कूल में आयोजित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी शिक्षा को मजबूत करके चौतरफ़ा आगे बढ़ा जा सकता है। प्रतिभाओं को सम्मान देने का ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि सक्ती जिले में शिक्षा को फोकस करके काम किया जा रहा है और विशेष प्लानिंग से जिले के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से आव्हान किया कि शिक्षा की नींव को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता की जरूरत होती है इस दिशा में सभी अपना योगदान जरूर दें, ताकि स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके,जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू और राजकुमार साहू से कई वर्षों से परिचय रहा है पत्रकारिता क्षेत्र में कम समय में बड़ी पहचान बनाने के बाद आज वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी स्मृति को संजोने जिस तरह की पहल शुरू हुई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है, क्योंकि शिक्षा को अग्रसर करने यह सब प्रयास किया जा रहा है इसके लिए आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू ने जो शुरुआत की है, उस दिशा में हर किसी को शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए पहल करने की जरूरत है। कार्यकम को जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश चन्द्रा ने सम्बोधित करते कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का व्यक्तित्व सीख देता है, क्योंकि विपरीत हालात में भी उन्होंने खुद को साबित किया और पढ़ाई छोड़ने के 16 साल बाद फिर से नई शुरुआत की और आईटीआई के बाद एमए हिंदी साहित्य तक की पढ़ाई की, वहीं पत्रकारिता के 9 वर्ष में बड़ा मुकाम हासिल किया यही दिखाता है कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू में कितनी जीवटता थीकार्यक्रम का संचालन हायर सेकेंडरी स्कूल घिवरा के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण डडसेना और आभार प्रदर्शन पत्रकार राजीव लोचन साहू ने किया। इस मौके पर सरपंच पति घुनारूराम भारद्वाज, उपसरपंच कृष्णकुमार कश्यप, सचिव तुलसी पटेल, रमाकांत कश्यप, मनोज गुप्ता, भूपेंद्र कश्यप, शिवा भारद्वाज, संकुल समन्वयक ननकीराम कश्यप, शिक्षक रामेश्वर देवांगन, कुलदीप सोनवानी, रॉय सिंह बघेल, रंजन कश्यप, रविशंकर पाण्डेय, रोशन शाह समेत अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे,प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ जिसमें उत्साह दिखने को मिला वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभावान 16 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें 12वीं विज्ञान संकाय के लक्ष्मी कश्यप, मानसी कश्यप, रोहणी कश्यप, 12वीं कला संकाय की नेहा, जयश्री, जीवन लाल बर्मन, उत्तम कश्यप, 10वीं के आकाश कश्यप, शुभम कश्यप, विकास कर्ष और 8वीं की यामिनी कश्यप, नीलिमा कश्यप, रागिनी और 5वीं के ओमप्रकाश कश्यप, नीतू , नंदिता कश्यप का सम्मान किया गया सम्मान मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा
कलेक्टर ने शास. हाई स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद का किया निरीक्षण,पढ़ाने की शैली में नयापन लाने हेतु विद्यार्थियों को रफ कि जगह पर फेयर कॉफी में लिखने के लिए निर्देश दिए
सक्ती-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शास. हाई स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हसौद का आचौक निरीक्षण किया जहां उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों एवम् छात्रा छात्राओं कि नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सम्बन्धित अधिकारी एवम् शिक्षकों को निर्देशित किये एवं स्कूलों में पेयजल, साफ सफाई शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। साथ ही छात्र छात्रओ के पढ़ाई कि स्तर जानने के लिए सवाल भी पूछे एवम् नियमानुसार नियमित टेस्ट लेने हेतु शिक्षकों को निर्देशित करते हुए पढ़ाने की शैली में नयापन लाने हेतु विद्यार्थियों को रफ कि जगह पर फेयर कॉफी में लिखना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से सभी बच्चों को बोले कि पढाई लिखाई का यही सही समय है इसे खाली घूमने फिरने में अपना समय बर्बाद न करें और समय को देखते हुए पढ़ाई में ध्यान दे तथा भविष्य में कौन कौन क्या बनना चाहते हों पूछते हुए कहा कि सभी का एक एक लक्ष्य होना चाहिए कि भविष्य में हमे क्या बनना है और उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देना चाहिए और साथ ही पढ़ाई भी जरूरी है। तथा शास हाई स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया,वही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में खाली पड़े फर्नीचरों को कस्तूरबा आश्रम नगरदा में शिप्ट करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए एवं पी डब्लू डी विभाग के सम्बंधित आधिकारी को ग्राम पंचायत हसौद के सहयोग से स्कूल परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवनों को तोड़ने के लिए बोले साथ ही मनरेगा के तहत किचन शेड निर्माण कार्य करने, स्कूल परिसर में प्लांटेशन करने, शास. हाई से. स्कूल (सेजस) का मरम्मत कार्य का बजट बनाने तथा अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने हेतु एसडीओ (Res) को निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, सुरेन्द्र भार्गव , जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.योद्यो.महेंद्र कुमार कुर्रे , प्रिंसिपल, ग्राम पंचायत सरपंच एवं जनप्रतिनिधि सहित स्कूल के सम्बंधित स्टाप उपस्थित रहें
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री कृषि समृध्दि केन्द्रो को वर्चुअली किसानों को किया समर्पित,प्रधानमंत्री कृषि समृध्दि केन्द्रों से किसानों को आदान सामाग्री एवं योजनाओं की मिलेगी जानकारी,जिले के 95 सहकारी क्षेत्र के तथा 14 निजी क्षेत्र के कृषि समृध्दि केन्द्रो में हुआ वर्चुअली उद्बोधन
सक्ति-भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत दिवस देश के 2 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री कृषि समृध्दि केन्द्रो को वर्चुअली उद्बोधन के साथ देश को समर्पित किया गया। जिला सक्ती के 95 सहकारी क्षेत्र के एवं 14 निजि क्षेत्र के प्रधानमंत्री कृषि समृध्दि केन्द्रों में कार्यशाला आयेजित कर वर्चुअली किसानों को समर्पित किया गया,इस अवसर पर प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों को संबोधित करते हुये बताया कि देश में 1 लाख 25 हजार प्रधानमंत्री कृषि समृध्दि केन्द्रों का संचालन किया जा रहा हैं। इन सभी केन्द्रों को देश के किसानों को समर्पित किया गया है। उन्होनें अपने उद्बोधन में देश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कृषि संमृध्दि केन्द्र किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को अब आदान सामाग्री के लिए या विभागीय योजनाओं के लिए इधर उधर भटकना नही पडेगा। एक ही छत के नीचे खाद, बीज, दवा तथा किसानों को आवश्यक जानकारी के साथ-साथ हर समस्याओ का समाधान मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्रों में किसानों को खेती किसानी की सभी प्रकार की जानकारी एवं तकनीकी सलाह के साथ-साथ आदान सामाग्री भी उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों को उपलब्ध कराये जाने वाली रासायनिक उर्वरक में मिलने वाली अनुदान की जानकारी तथा यूरिया गोल्ड उर्वरक की जानकारी दी गई है। यूरिया गोल्ड में 37 प्रतिशत् नाईट्रोजन तथा 10 प्रतिशत् सल्फर तत्व होता है। कृषि विभाग के द्वारा किसानों को विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं एवं शासन द्वारा दी जाने वाली अनुदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वर्चुअली आयोजित कार्यशाला में उप संचालक कृषि शशांक शिन्दे एंव कृषि विभाग के मैदानी अमला सहित कृषकगण उपस्थित रहे।








