


उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुआ साहू हेल्पलाइन,सेवा-रचनात्मक कार्यों में अग्रणी पहचान स्थापित की जांजगीर चाम्पा शक्ति के साहू हेल्पलाइन ने, राजिम भक्तिन माता सम्मान से नवाजा गया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-राजिम जयंती के अवसर पर साहू हेल्प लाइन जांजगीर- चांपा एवम शक्ति जिले को समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य के लिए राजिम भक्तिन माता सम्मान से समानित किया गया, राजिम जयन्ती के अवसर पर राजिम मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव् साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, विधायक संदीप साहू, बालेश्वर साहू के गरिमामई उपस्थिति मे साहू हेल्प लाइन जांजगीर- चांपा शक्ति को समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राजिम भक्तिन माता सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर साहू हेल्प लाइन के संयोजक अशोक साहू, उपाध्यक्ष रूप नारायण साहू, सचिव मेम साहू कोषाअध्यक्ष हेमंत साहू, सह सचिव भोला साहू,सदस्य प्रकाश उपस्थित थे



