आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने दिया गृहमंत्री को करारा जवाब. श्री भागवत ने कहा-जिन्हें सरकार से फंड चाहिए वे होते हैं रजिस्टर्ड

आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने दिया गृहमंत्री को करारा जवाब. श्री भागवत ने कहा-जिन्हें सरकार से फंड चाहिए वे होते हैं रजिस्टर्ड kshititech

आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने दिया गृहमंत्री को करारा जवाब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा संघ के पंजीकृत होने की मांग उठाए जाने को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पॉलिटिक्स है। सरकार जानती है संघ क्या है। उन्होंने केरल में यह भी कहा कि हिंदू धर्म भी रजिस्टर्ड नहीं है।त्रिशूर में मोहन भागवत ने कांग्रेस की इस मांग पर कि आरएसएस को एक संगठन के तौर पर रजिस्टर होना चाहिए पर कहा कि यह कदम राजनीतिक है। इसका मकसद लोगों के मन में शक पैदा करना है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कई चीजें रजिस्टर्ड नहीं हैं। यहां तक कि हिंदू धर्म भी रजिस्टर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्हें सरकार से फंड चाहिए होता है, वे रजिस्टर होते हैं। दरअसल, कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद प्रियांक खरगे ने कहा था कि आरएसएस को भी कागज दिखाने पड़ेंगे। उन्होंने संघ प्रमुख को पत्र लिखकर जानकारी देने को कहा है।इस पत्र में खरगे ने आठ सवाल पूछे हैं। खरगे ने यह भी कहा है कि संघ जो नैतिकता और कर्तव्य की बात करता है। वह 100 वर्ष पूरे होने पर जरूर खुद को पंजीकृत कराएगा। इतना ही नहीं नियमों और संविधान का पालन करेगा। खरगे ने फंडिंग के स्रोतों का भी जिक्र किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading