

शक्ति को स्वच्छ बनाने का संकल्प- जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती के छात्र-छात्राओं द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कर स्वच्छता अभियान चलाया महाविद्यालय की प्राचार्य शालू पाहवा के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम, तीन चरणों में संपन्न अभियान में प्रतिस्पर्धाएं भी हुई संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती मे दिनांक 22.09.2024, 24.09.2024 एवं 27.09.2024 में तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पृथक-पृथक कार्यक्रम कर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान के संबंध मे छात्र/छात्राओं को जागरुक किया, प्रथम दिवस में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्रयोगशाला का साफ सफाई किया गया, एवं द्वितीय दिवस में महाविद्यालय प्रांगण एवं आसपास के सामाजिक स्थल मे साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 27.09.2024 को महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का कार्यक्रम कराया गया। जिसमे महाविद्यालय छात्र/छात्राओं ने अपनी स्वयं इच्छा से उत्साहित होकर स्वयं सेवको के रुप में स्वच्छता को आवश्यक बताते हुए इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छ रहने एवं स्वस्थ रहने के लिए रंगोली पोस्टर के माध्यम से अवगत कराया
इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के कर्मठ एवं लगनशील प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने छात्र/छात्राओं एवं रासेयो के स्वयं सेवकों को स्वच्छता का महत्व बताया कि अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना यह स्वच्छ भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। जिसमें हम सभी को भाग लेना चाहिए। तत्पश्चात महाविद्यालय के रासेयो प्रभारी डॉ. अजमत अली के नेतृत्व में सभी छात्र/छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में प्लास्टिक थैली एवं कुड़ा, कचरा, घास की सफाई किया। दिनांक 27.09.2024 को इस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय प्रागंण में रंगोली, एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कि प्रतियोगी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एवं उन्हे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के अंतर्गत पुरुस्कार दिया गया। जिसमे कि रंगोली विधाए में योगेश कुमार, कु. सविता कंवर, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र ने प्रथम स्थान, भूमि साहू दिव्या खाण्डे, द्वितीय स्थान सगुप्ता परवीन, कु. मानसी रात्रे बी.ए.प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम स्थान योगेश कुमार प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र, द्वितीय स्थान कु. रजनी बी.ए. अंतिम एवं तृतीय स्थान सुजल बरेठ ने प्राप्त किया। रासेयो. के प्रभारी डॉ. अजमत अली ने सभी प्रतिभागी को कार्यक्रम की सहभागिता निभाने के लिए एवं पर्यावरण पर जोर देने के लिए कहा।अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. मेघनाथ जायसवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना और एक स्वस्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ाना है। उपरोक्त कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा



