मारवाड़ी युवा मंच की बाराद्वार शाखा का हुआ पुनर्गठन. 19 जुलाई को प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियो के आगमन के दौरान हन्नी केडिया को अध्यक्ष एवं शिवम अग्रवाल को दी गई सचिव की जिम्मेदारी

मारवाड़ी युवा मंच की बाराद्वार शाखा का हुआ पुनर्गठन. 19 जुलाई को प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियो के आगमन के दौरान हन्नी केडिया को अध्यक्ष एवं शिवम अग्रवाल को दी गई सचिव की जिम्मेदारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -19 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारियो का बाराद्वार शहर में आगमन हुआ।इस दौरान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी. जयकिशन केडिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। तथा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक के दौरान बाराद्वार शहर के सामाजिक सदस्यों ने मंच के राष्ट्रीय तथा प्रांतीय पदाधिकारियो का स्वागत अभिनंदन किया तथा इस दौरान बाराद्वार शाखा का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष हन्नी केडिया। सचिव शिवम अग्रवाल।उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल पिंटू को जिम्मेदारी दी गई एवं नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी शाखा की संपूर्ण कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन कर संपूर्ण जानकारी प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने का भी आग्रह किया गया एवं बैठक के दौरान बाराद्वार शहर के मारवाड़ी समाज की महिलाएं एवं युवा साथी काफी संख्या में मौजूद थे