13 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगर पंचायत बाराद्वार के नियमित कर्मचारी. 17 जून को कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन. इंजीनियर. सफाई दरोगा सब जाएंगे हड़ताल पर. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर में बैठेंगे धरने पर. संघ के संगठन मंत्री विकास देवांगन ने दी जानकारी

13 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगर पंचायत बाराद्वार के नियमित कर्मचारी. 17 जून को कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन. इंजीनियर. सफाई दरोगा सब जाएंगे हड़ताल पर. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर में बैठेंगे धरने पर. संघ के संगठन मंत्री विकास देवांगन ने दी जानकारी kshititech
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना देते कर्मचारी

13 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नगर पंचायत बाराद्वार के नियमित कर्मचारी. 17 जून को कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देश पर आगामी 13 जुलाई से प्रदेश भर की नगरीय निकायों के नियमित कर्मचारी अपनी 05 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे तथा शक्ति जिले के नगर पंचायत बाराद्वार के भी नियमित कर्मचारियों ने संघ के संगठन मंत्री विकास देवांगन के नेतृत्व में नगर पंचायत बाराद्वार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 17 जून 2026 को एक ज्ञापन प्रेषित किया है।ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया है कि प्रदेश संगठन के आवाहन पर रायपुर में होने वाले धरने में सभी कर्मचारी शामिल होंगे तथा इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से नगर पंचायत बाराद्वार के सब इंजीनियर उत्तम सिंह कंवर। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री एवं नगर पंचायत बाराद्वार के सफाई दरोगा. विकास देवांगन। लक्ष्मण सिंह। शोभित कुमार बरेट। सहायक राजस्व निरीक्षक उत्तम सिंह कंवर। छतराम भैना। सफाई दरोगा अर्चना गुप्ता एवं ललित कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading