रेडक्रॉस के सदस्यों को मालूम ही नहीं और जिले में हो गई बैठक, हो गया प्रमाण पत्र वितरित, धन्य हो शक्ति जिला प्रशासन, पिछली बैठक की भी सूचना अधिकांशत सदस्यों को नहीं मिली,कलेक्टर को अवगत कराने के बावजूद हो रही मनमानी, शक्ति में कागजो पर चल रहा रेडक्रॉस, शक्ति के जिला अस्पताल में लिफ्ट पड़ी है महीनों से खराब, रात्रि समय अंधेरे में ही अस्पताल में करना होता है मरीजों को प्रवेश, अस्पताल के प्रवेश द्वार से लगकर ही गंदी नालियों का बह रहा पानी




रेडक्रॉस के सदस्यों को मालूम ही नहीं और जिले में हो गई बैठक, हो गया प्रमाण पत्र वितरित, धन्य हो शक्ति जिला प्रशासन, पिछली बैठक की भी सूचना अधिकांशत सदस्यों को नहीं मिली,कलेक्टर को अवगत कराने के बावजूद हो रही मनमानी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- प्रत्येक राज्यों में रेडक्रॉस का गठन सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों की सहभागिता रेडक्रॉस के माध्यम से करने की सोच से प्रत्येक जिलों में रेडक्रॉस का गठन किया गया है,तथा इस रेडक्रॉस के प्रमुख प्रत्येक राज्यों में वहां के महामहिम राज्यपाल होते हैं एवं जिलों में कलेक्टर तथा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसके प्रमुख होते हैं, किंतु शक्ति जिले में दुर्भाग्य है कि जिला बने लगभग 1 साल होने जा रहा है किंतु रेडक्रॉस के कार्यों को देखा जाए तो धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता एवं शक्ति कलेक्टर ने रेडक्रॉस से आम लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान व्यापक रूप से जरूर चलाया तथा जिसका परिणाम भी कलेक्टर को मिला, किंतु दुर्भाग्य यह है कि कलेक्टर की जानकारी के बावजूद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में रेडक्रॉस की दो बैठक हो चुकी है किंतु दोनों बैठकों में अधिकांशत सदस्यों को इसकी सूचना ही नहीं दी जाती है
तथा पिछली बैठक में शक्ति कलेक्टर को इस मनमानी के संदर्भ में अवगत भी कराया गया था किंतु इसके बावजूद कलेक्टर महोदया ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण ऐसा लगता है की शक्ति जिले में रेडक्रॉस का गठन जिस उद्देश्य से किया गया है वह सिर्फ कागजों पर ही रहेगा तथा धरातल पर कुछ नजर ही नहीं आता, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला स्तरीय बैठक राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सह जनरल सेक्रेटरी एम के राउत एवं अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि भी उपस्थित रही तथा बैठक में कुछ चुनिंदा सदस्य ही पहुंचे हुए थे एवं जिस संख्या में शक्ति जिले में सदस्य बनाए गए हैं वैसा कोई उपस्थिति इस बैठक में नजर नहीं आई एवं बैठक के दौरान जहां रायपुर से आए उच्च अधिकारियों को शक्ति जिले में रेडक्रॉस से संबंधित कागज पर तैयार किए गए कार्यों से रूबरू जरूर कर दिया गया किंतु हकीकत तो अगर रायपुर के अधिकारी नीचे स्तर पर जाएं तब पता चलेगी की रेडक्रॉस की स्थिति क्या है, किंतु यह दुर्भाग्य है की शक्ति जिले की कलेक्टर संवेदनशील होने के बावजूद बहुत से विषयों पर न जाने क्यों रुचि लेना ही नहीं चाहती तथा उनकी जानकारी में आने के बावजूद वे इस संबंध में कोई पहल नहीं करती, जिससे ऐसा नहीं लगता कि आने वाले समय में शक्ति जिले में रेडक्रॉस की स्थापना के उद्देश्यों को कोई सकारात्मक गति मिल पाएगी तथा रेडक्रॉस शक्ति जिले के सदस्यों ने इसकी शिकायत रायपुर के उच्च अधिकारियों को भी की है कि उन्हें बैठक की सूचना तक नहीं दी जा रही है



