मानव अंगों की धड़ल्ले से तस्करी- पाकिस्तान की काली करतूत. नौकरी के बहाने बांग्लादेशियों के अंगों की तस्करी. धोखा देकर निकाल ली जाती है किडनी

मानव अंगों की धड़ल्ले से तस्करी- पाकिस्तान की काली करतूत. नौकरी के बहाने बांग्लादेशियों के अंगों की तस्करी. धोखा देकर निकाल ली जाती है किडनी kshititech

मानव अंगों की धड़ल्ले से तस्करी- पाकिस्तान की काली करतूत. नौकरी के बहाने बांग्लादेशियों के अंगों की तस्करी. धोखा देकर निकाल ली जाती है किडनी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

शक्ति -भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ती राजनयिक नजदीकियों के बीच एक ऐसा खौफनाक सच सामने आया है, जिसने दोनों देशों सहित पूरे दक्षिण एशिया को झकझोर कर रख दिया है।खुफिया सूत्रों और सुरक्षा विश्लेषकों ने दावा किया है कि पाकिस्तान समर्थित संगठित नेटवर्क बांग्लादेश के गरीब और लाचार लोगों को निशाना बनाकर मानव अंगों की अवैध तस्करी कर रहा है। यह घिनौना खेल न केवल मानवता को शर्मसार कर रहा है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है।रोजगार का झांसा और फिर धोखे से किडनी चोरी बांग्लादेशी समाचार पत्र ‘ब्लिट्ज’ के संपादक सालाह उद्दीन शोएब चौधरी ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआइ से जुड़े कम से कम चार मानव तस्करी नेटवर्क सक्रिय हैं।ये नेटवर्क गरीब बांग्लादेशी नागरिकों को हर महीने करीब 750 अमेरिकी डॉलर (लगभग 62 हजार रुपये) वेतन वाली नौकरियों का लालच देते हैं।
जब ये मासूम लोग रोजगार की उम्मीद में लाहौर पहुंचते हैं, तो उन्हें ‘रूटीन मेडिकल चेकअप’ के नाम पर निजी क्लीनिकों में ले जाया जाता है। वहां उन्हें बेहोश करके धोखे से उनकी एक किडनी निकाल ली जाती है।होश में आने पर जब पीड़ितों को इस धोखे का पता चलता है, तो उन्हें बंधक बना लिया जाता है। बांग्लादेश वापस भेजने से पहले उनसे जबरन ऐसे कागजातों पर दस्तखत कराए जाते हैं, जिनमें लिखा होता है कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने किसी रिश्तेदार को किडनी दान की है।लाहौर पुलिस ने ऐसी ही एक फर्जी कंपनी ‘जाकिर ट्रेडर्स’ का भंडाफोड़ किया है। एचआइवी फैलाने की खौफनाक साजिश इस रिपोर्ट में एक और बेहद परेशान करने वाला और संवेदनशील तथ्य सामने आया है।खुफिया इनपुट्स के अनुसार, पाकिस्तानी आपराधिक नेटवर्क आईएसआई के साथ मिलकर एक बेहद ‘खतरनाक और भयावह’ साजिश रच रहे हैं।इसके तहत, पर्यटन या रोजगार के सिलसिले में पाकिस्तान आने वाले युवा बांग्लादेशी नागरिकों को मेडिकल टेस्ट और पैथोलाजिकल जांच के बहाने धोखे से एचआइवी वायरस से संक्रमित किया जा रहा है।साजिश के तहत इन संक्रमित युवाओं को वापस बांग्लादेश भेज दिया जाता है ताकि ग्रामीण इलाकों और समाज के विभिन्न हिस्सों में चुपचाप इस जानलेवा बीमारी को फैलाया जा सके।हालांकि, इस दावे की अभी पूरी तरह से स्वतंत्र जांच और पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस खबर ने मानवीय संवेदनाओं और सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading