रामनरेश यादव ने ली शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति की बैठक, महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के साथ ही प्राचार्य से की चर्चा, अध्यक्ष रामनरेश ने कहा-शीघ्र ही होगा नए महाविद्यालय भवन का निर्माण

रामनरेश यादव ने ली शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति की बैठक, महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के साथ ही प्राचार्य से की चर्चा, अध्यक्ष रामनरेश ने कहा-शीघ्र ही होगा नए महाविद्यालय भवन का निर्माण kshititech
जन भागीदारी अध्यक्ष राम नरेश सिंह यादव बैठक लेते हुए
रामनरेश यादव ने ली शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति की बैठक, महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के साथ ही प्राचार्य से की चर्चा, अध्यक्ष रामनरेश ने कहा-शीघ्र ही होगा नए महाविद्यालय भवन का निर्माण kshititech
शक्ति का शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय

रामनरेश यादव ने ली शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति की बैठक, महाविद्यालय की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के साथ ही प्राचार्य से की चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत दिनों शक्ति के शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी, जिसमें शक्ति शहर के रामनरेश यादव को जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, रामनरेश सिंह यादव ने 2 सितंबर को शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य सहित महाविद्यालय परिवार के साथ एक बैठक करी, जिसमें महाविद्यालय के नए भवन,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त पुस्तको एवं वर्तमान में संचालित हो रहे भवन में आवश्यकता अनुसार सुविधाओं क्या कमी है इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की

तथा इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में व्यवस्थित भवन की कमी के चलते परेशानियां हो रही है, एवं कुछ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है, जिस पर जन भागीदारी के अध्यक्ष राम नरेश सिंह यादव ने उपरोक्त समस्याओं के लिए शक्ति जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराने का आश्वासन दिया, इस दौरान शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी डी जांगड़े, प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर विजय देवांगन, लेखापाल राजा तिवारी सहित सदस्य मौजूद रहे तथा जन भागीदारी के अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शीघ्र ही शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण किया जाना है तथा वर्तमान में हमें जो सुविधा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध है उस पर बेहतर ढंग से इस महाविद्यालय को संचालित करना है, तथा प्रतिवर्ष पूरे क्षेत्र की छात्राओं को महाविद्यालय की तथा छत्तीसगढ़ शासन की उच्च शिक्षा विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ मिल सके इस दिशा में हम सभी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading