देहरादून में शक्ति विकासखंड की गौरव— नवाचारी शिक्षिका रजनी साहू हुई साउथ एशिया आइडल वूमेंस अवार्ड 2023 से पत्नी की सफलता पर शिक्षक परिवार ने दी शुभकामनाएं, 21 राज्यों की 121 महिलाएं हुई सम्मानित




देहरादून में शक्ति विकासखंड की गौरव— नवाचारी शिक्षिका रजनी साहू हुई साउथ एशिया आइडल वूमेंस अवार्ड 2023 से पत्नी की सफलता पर शिक्षक परिवार ने दी शुभकामनाएं, 21 राज्यों की 121 महिलाएं हुई सम्मानित
सक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
सकती- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग शक्ति जिले के अंतर्गत शक्ति विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला असौन्दा में पदस्थ नवाचारी शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता रजनी साहू उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की ओर से आयोजित सेमिनार में मैं शामिल हुई,जिसमें छत्तीसगढ़ से श्रीमती रजनी साहू को शिक्षा ,कला , गीत गायन व सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए साउथ एशिया आईडल वूमेन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया
ज्ञात हो कि श्रीमती रजनी साहू शक्ति जिला में शासकीय प्राथमिक शाला असौंदा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ हैं जिनका शिक्षक, कला व साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान के लिए कला के क्षेत्र में भी चयन किया गया है,गोपाल किरण समाज सेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीमराजे ने बताया कि सभी चयनित महिलाओं को समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान व विशिष्ट कार्यों के प्रस्तुतीकरण एवं साक्ष्य की वास्तविकता के आधार पर भारत से 21 राज्यों के 121 महिलाओं को चयनित कर उनके सशक्त एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सभी नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया, रजनी साहू की सफलता पर शक्ति विकासखंड के शिक्षक परिवार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा रजनी साहू अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान देती है

