शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल सलाहकार समिति का हुआ गठन, श्यामसुंदर अग्रवाल, रीना गेवाडीन,बसंत जांगड़े, रंजन सिन्हा एवं अशोक यादव बनाए गए सदस्य, रेलवे ने जारी किये आदेश

शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल सलाहकार समिति का हुआ गठन, श्यामसुंदर अग्रवाल, रीना गेवाडीन,बसंत जांगड़े, रंजन सिन्हा एवं अशोक यादव बनाए गए सदस्य, रेलवे ने जारी किये आदेश kshititech

शक्ति रेलवे स्टेशन में रेल सलाहकार समिति का हुआ गठन, श्यामसुंदर अग्रवाल, रीना गेवाडीन,बसंत जांगड़े, रंजन सिन्हा एवं अशोक यादव बनाए गए सदस्य, रेलवे ने जारी किये आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत सरकार रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक रेलवे स्टेशनों पर रेल सलाहकार समिति के माध्यम से स्थानीय स्तर की रेलवे स्टेशन की समस्याओं को रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की मंशा से समितियो का गठन किया गया है, इसी श्रृंखला में शक्ति रेलवे स्टेशन में भी रेल सलाहकार समिति गठित की गई है, जिसके संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल प्रबंधक बिलासपुर के पत्र क्रमांक-सख्या कॉम/जी/एससीसी/24-26/बिलासपुर द्वारा समस्त मुख्य स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन प्रबंधक ,स्टेशन इंचार्ज, बिलासपुर, रायगढ़, अनूपपुर, उसलापुर,चांपा, शहडोल, पेण्ड्रारोड, कोरबा, सक्ती,खरसिया, ब्रजराजनगर, जांजगीर-नैला,किरोडीमल नगर, एवं करगीरोड द०पू०म० रेलवे,में स्टेशन सलाहकार समिति 2025-2026 के गठन के संबंध में निर्देशित करते हुए बताया गया है कि बिलासपुर मंडल के स्टेशनों में स्टेशन सलाहकार समिति 2025-26 का गठन किया गया है. जो कि प्राप्त आवेदनो/संस्तुति के आधार पर सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमोदित है। स्टेशन सलाहकार समिति 2025-2026 का कार्यकाल 31.12.2026 तक है स्टेशनवार सदस्यों की सूची इस पत्र के साथ संलग्न है।नामांकित सदस्यों को सूचित करते हुए उनसे एंजेंडा मंगाते हुए परिचयात्मक बैठक बुलाने एवं संबधित स्टेशनों के स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों से मंगाए एवं एजेंडे पर समुचित/नियमानुसार कार्यवाही करने की व्यवस्था करे,उक्त आदेश अनुराग कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है,जिसके अंतर्गत सक्ती रेलवे स्टेशन में श्यामसुंदर अग्रवाल (स्थानीय स्वशासन निकाय), बसंत कुमार जांगड़े (क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति), रंजन कुमार सिन्हा (क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति) श्रीमती रीना गेवाडीन (क्षेत्र की प्रतिष्ठित व्यक्ति) एवम अशोक कुमार यादव (स्थानीय स्वशासन निकाय) सोंठी को बनाया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading