गुणवत्तापूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सुविधा- सरकारी अस्पताल भी अब नजर आएंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरह,12 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली बैठक

गुणवत्तापूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सुविधा- सरकारी अस्पताल भी अब नजर आएंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरह,12 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली बैठक kshititech
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री 12 सितंबर को बैठक लेते हुए

गुणवत्तापूर्ण सुलभ स्वास्थ्य सुविधा- सरकारी अस्पताल भी अब नजर आएंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरह,12 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय रायपुर द्वारा प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की सेवाओं को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटलो की तरह विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी तथा इन सब बातों को लेकर 12 सितंबर को महानदी भवन में स्वास्थ्य समिति एवं प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की, इस दौरान श्री जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान नए मेडिकल, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी कॉलेजों की स्थापना, वायरोलॉजी लैब, छात्रावास एवं कॉलेज भवनों के निर्माण सहित अवसंरचना विकास पर ठोस निर्णय लिए गए। दवाइयों और उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने, CGMSC को समय पर मांग पत्र प्रेषण तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की सेवाओं के उन्नयन पर भी गहन चर्चा हुई।एवम हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, जिससे विकसित और स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो सके

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading