नगर पंचायत अड़भार में 10 अगस्त को संपन्न हुआ जन समस्या निवारण पखवाड़ा, वार्ड क्रमांक-15 में लोगों की प्रशासन ने सुनी समस्याएं, सीएमओ आनंद कुमार राय के निर्देशन में हुआ शिविर,27 जुलाई से हुआ था प्रारंभ, समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

नगर पंचायत अड़भार में 10 अगस्त को संपन्न हुआ जन समस्या निवारण पखवाड़ा, वार्ड क्रमांक-15 में लोगों की प्रशासन ने सुनी समस्याएं, सीएमओ आनंद कुमार राय के निर्देशन में हुआ शिविर,27 जुलाई से हुआ था प्रारंभ, समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण kshititech
10 अगस्त को अड़भार में सम्पन्न अंतिम शिविर
नगर पंचायत अड़भार में 10 अगस्त को संपन्न हुआ जन समस्या निवारण पखवाड़ा, वार्ड क्रमांक-15 में लोगों की प्रशासन ने सुनी समस्याएं, सीएमओ आनंद कुमार राय के निर्देशन में हुआ शिविर,27 जुलाई से हुआ था प्रारंभ, समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण kshititech
10 अगस्त को अड़भार में सम्पन्न अंतिम शिविर

नगर पंचायत अड़भार में 10 अगस्त को संपन्न हुआ जन समस्या निवारण पखवाड़ा, वार्ड क्रमांक-15 में लोगों की प्रशासन ने सुनी समस्याएं, सीएमओ आनंद कुमार राय के निर्देशन में हुआ शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा- निर्देशो के परिपालन में 27 जुलाई से शहर के प्रत्येक वार्डों में जन समस्या निवारण पखवाड़े शिविर का आयोजन किया गया एवं 10 अगस्त को अंतिम शिविर वार्ड क्रमां- 15 में संपन्न हुआ, इस दौरान नगर पंचायत के सभी विभिन्न विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद थे, तथा उपरोक्त शिविर का आयोजन नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय के दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

तथा सभी 15 वार्डों में आयोजित शिविर में जहां आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित निराकरण का भी यथासंभव प्रयास किया गया तो वहीं नगर पंचायत के सभी विभागों के कर्मचारियों ने भी इस शिविर में उपस्थित होकर लोगों को नगरीय प्रशासन विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत और अड़भार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई तथा इस पूरे शिविर में जहां नगर वासियों ने इसका लाभ लिया तो वहीं इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी एवं शिविर प्रभारीयो के सहयोग से यह शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है एवं आने वाले दिनों में निरंतर शहर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शहर वासियों को प्रशासन देगा एवं विकास कार्यों को भी सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गति दी जाएगी

वही नगर पंचायत क्षेत्र में 27 जुलाई से प्रारंभ शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय द्वारा उपरोक्त जन समस्या निवारण पखवाड़े के नोडल अधिकारी के रूप में नगर पंचायत के उपयंत्री मुजफ्फरपुर हुसैन एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन को जिम्मेदारी दी गई थी, शिविर प्रभारी के रूप में विकास कुमार देवांगन सफाई दरोगा एवं निर्देश कुमार तिवारी तथा उनके साथ सहयोगी के रूप में नगर पंचायत के कर्मचारी धीरज तिवारी, देव कुमार,मनबोध लहरे, अनूप कटकवार,पालूराम साहू, मुन्नालाल, छबिलाल राठौर, लक्ष्मीकांत,अमित रात्रे एवं नंदकिशोर का योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading