भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के अध्यक्ष एवं महामंत्री 16 नवंबर को रायगढ़ एवं सारंगढ़ जिले का करेंगे दौरा, संगठन को मजबूत बनाने एवं राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है प्रवास का कार्यक्रम

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के अध्यक्ष एवं महामंत्री 16 नवंबर को रायगढ़ एवं सारंगढ़ जिले का करेंगे दौरा, संगठन को मजबूत बनाने एवं राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है प्रवास का कार्यक्रम kshititech
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के अध्यक्ष एवं महामंत्री 16 नवंबर को रायगढ़ एवं सारंगढ़ जिले का करेंगे दौरा, संगठन को मजबूत बनाने एवं राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है प्रवास का कार्यक्रम kshititech
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खिलावन साहू

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के अध्यक्ष एवं महामंत्री 16 नवंबर को रायगढ़ एवं सारंगढ़ जिले का करेंगे दौरा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ति-भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी सारंगढ़ एवं रायगढ़ जिले के प्रवास पर 16 नवंबर को रहेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अशोक साहू , प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू के साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का दौरा कर पिछड़ा वर्ग का समाज के प्रमुखों से मिल रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साई सरकार की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए उनसे सामाजिक विषयों पर भी बातचीत कर रहे हैं। सुबह 10:30 बजे सारंगढ़ पहुंचेंगे जहां साहू समाज के भवन में समाज द्वारा अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा उसके बाद 11:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं संगठन के पदाधिकारी से भेंट मुलाकात तथा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे तथा रायगढ़ जिले के विश्राम गृह में 2.30 बजे साहू समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन पश्चात् , 3:00 बजे भाजपा कार्यालय रायगढ़ में मोर्चा एवं संगठन के पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।शाम 6 बजे रायपुर प्रस्थान करेंगे। सारंगढ़ जिलाध्यक्ष त्रिलोक देवांगन एवं रायगढ़ मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण कतोरे ,महामंत्री मनोरंजन साहू ने आधिकदीक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading