बजट को लेकर तैयारियां- मोदी सरकार के बजट में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की रहेगी अहम भूमिका, बजट को लेकर छह सदस्यों की बनाई गई समिति

मोदी सरकार के बजट में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की रहेगी अहम भूमिका, बजट को लेकर छह सदस्यों की बनाई गई समिति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कण्डेय में आने वाले केंद्रीय बजट के लिए प्रदेश स्तरीय छह सदस्य वाली समिति का गठन किया है, जिसमें समिति के संयोजक पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल होंगे, तो वहीं समिति के सदस्यों में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ शहर विधायक ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह अकलतरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष नंदन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सोनी अंबिकापुर एवं प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित चिमनानी को सदस्य बनाया गया है, उपरोक्त समिति केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश से अपनी महत्वपूर्ण राय देगी तथा प्रदेश के प्रमुख लोगों से सुझाव आमंत्रित कर केंद्र सरकार को अग्रेषित किए जाएंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading