छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने उत्तर बस्तर के पंखाजूर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव एवं अंजू ग़बेल हिंदू संगठनों से करी लंबी चर्चा. धर्मांतरण को रोकने अभियान चलाने स्थानीय कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने उत्तर बस्तर के पंखाजूर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव एवं अंजू ग़बेल हिंदू संगठनों से करी लंबी चर्चा. धर्मांतरण को रोकने अभियान चलाने स्थानीय कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला kshititech
उत्तर बस्तर के पंखजूरर में हिंदू संगठनों की बैठक
छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने उत्तर बस्तर के पंखाजूर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव एवं अंजू ग़बेल हिंदू संगठनों से करी लंबी चर्चा. धर्मांतरण को रोकने अभियान चलाने स्थानीय कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला kshititech
घर वापसी प्रमुख अंजू का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने उत्तर बस्तर के पंखाजूर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव एवं अंजू ग़बेल हिंदू संगठनों से करी लंबी चर्चा. धर्मांतरण को रोकने अभियान चलाने स्थानीय कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला kshititech
घर वापसी पदाधिकारियो का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने उत्तर बस्तर के पंखाजूर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव एवं अंजू ग़बेल हिंदू संगठनों से करी लंबी चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में विगत एक लंबे समय से चल रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर जहां लगातार हिंदू संगठनों के पदाधिकारियो द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। तो वहीं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवैध धर्मांतरण के शिकार लोगों की घर वापसी के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। तथा विगत महीनो छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अवैध धर्मांतरण पर बड़ा कानून लाया है किंतु इसके बावजूद कुछ स्थानों पर आज भी ऐसी घटनाएं हो रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारियो ने उत्तर बस्तर के पंखाजूर का दौरा किया। इस दौरान पंखाजूर के हिंदू संगठनो एवं सनातन धर्म प्रेमियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मांतरण के विषय पर लंबी चर्चा हुई तथा स्थानीय स्तर पर अवैध धर्मांतरण को रोकने आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई एवं बैठक में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू ग़बेल ने विस्तार पूर्वक हिंदू संगठन के लोगों से चर्चा कर उन्हें इस संबंध में सदैव जागरूक होकर इस कार्य को करने की बात कही

साथ ही स्थानीय लोगों को बताया गया कि आज अवैध धर्मांतरण को लेकर सरकार द्वारा लाया गया कानून एक बड़ा ब्रह्मास्त्र है। तथा अवैध धर्मांतरण के कामों में संलिपत लोगों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए हम सभी काम करें एवं जो लोग अवैध धर्मांतरण के शिकार हो चुके हैं उनकी सम्मान पूर्वक घर वापसी करवा कर उनके जीवन को सुरक्षित बनाएं। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि हम सभी आने वाले समय में पूरी मजबूती एवं पूरी इच्छा शक्ति के साथ कार्य करेंगे. तथा बैठक के दौरान अवैध धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चलाए जा रहे अभियान को लेकर उपस्थित पदाधिकारियो ने विस्तार पूर्वक स्थानीय लोगों को जानकारी दी

छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धर्मांतरण को लेकर चर्चा करने उत्तर बस्तर के पंखाजूर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव एवं अंजू ग़बेल हिंदू संगठनों से करी लंबी चर्चा. धर्मांतरण को रोकने अभियान चलाने स्थानीय कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला kshititech
घर वापसी पदाधिकारियो का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading