पोरथा के प्रतिष्ठित हेतराम राठौर परिवार ने प्राचीन हनुमान चौरा का किया जीणोद्धार कार्य.हनुमान भक्ति में रमा ग्राम पोरथा वासी. अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित था कार्यक्रम. राठौर परिवार धर्म के क्षेत्र में सदैव रहता है अग्रणी



पोरथा के प्रतिष्ठित हेतराम राठौर परिवार ने प्राचीन हनुमान चौरा का किया जीणोद्धार कार्य.हनुमान भक्ति में रमा ग्राम पोरथा वासी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अक्षय तृतीया की पावन तिथि में जिला मुख्यालय शक्ति से लगे ग्राम पोरथा निवासी हेतराम राठौर प्रिंटिंग प्रेस परिवार द्वारा ग्राम पोरथा मध्य चौक स्थित प्राचीन हनुमान चौरा का जीर्णोद्धार करा कर विधिवत पूजन उपरांत मंदिर में कलश एवं ध्वजा स्थापना का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को ग्राम पंडित दुर्गेश पांडे की पूजा विधि अनुरूप संपन्न कराया गया एवं इस अवसर पर ग्राम पोरथा निवासी हेतराम राठौर परिवार के डॉ रोशन सिंह राठौर श्रीमती रीमा राठौर। डॉ सूरज सिंह राठौर श्रीमती डॉ कल्पना राठौर द्वारा कलश एवं ध्वज स्थापना कर प्रसाद भंडारा और हनुमान सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया जिसके पूरा दिन ग्राम पोरथा हनुमान पूजा में रमा रहा। इस उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में ग्राम वासी तथा राठौर परिवार जन उपस्थि रहे। हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर जहां लोगों में उत्साह देखा गया तो वहीं जीर्णोद्धार करने वाले हेतराम राठौर परिवार की इस पहल पर भी लोगों ने उनका साधुवाद ज्ञापित किया।ज्ञात हो कि पोरथा के प्रतिष्ठित हेतराम राठौर परिवार द्वारा समय-समय पर गांव में परंपरागत विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। तथा धर्म के क्षेत्र में यह परिवार सदैव अग्रणी होकर अपना योगदान दे रहा है



