उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पुलिस भर्ती फिर शुरू, CM ने बदले नियम। सीएम साहब ने कहा- मेडल लाओ पुलिस की नौकरी पाओ. खेल के प्रशिक्षण के साथ ही प्रतिस्पर्धा तैयारी करने का भी मिलेगा अवसर

उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पुलिस भर्ती फिर शुरू, CM ने बदले नियम। सीएम साहब ने कहा- मेडल लाओ पुलिस की नौकरी पाओ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को पुलिस की नौकरी देने के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि ‘हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन कर उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त किया है।अब प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में सम्मानजनक रोजगार के साथ खेल प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी तैयारी जारी रखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री जी की इस पहल का जहां प्रदेशवासियों ने स्वागत किया है तो वहीं अब मध्य प्रदेश के युवाओं को पुलिस सेवा में काम करने का अवसर मिलेगा

