शक्ति जिले के एक बड़े मामले में पुलिस को मिली है सफलता-10 जून को एसपी साहब ने बुलाई प्रेस वार्ता

शक्ति जिले के एक बड़े मामले में पुलिस को मिली है सफलता-10 जून को एसपी साहब ने बुलाई प्रेस वार्ता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में जहां पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने सजग़ता एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रही है। तो वही जिले के सभी थाना क्षेत्र में लगातार पुराने मामलों के अपराधियों पर भी पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी श्रृंखला में शक्ति जिला पुलिस को एक बड़े मामले में सफलता हाथ लगी है। जिसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में 10 जून 2026 दिन-बुधवार को सुबह 11:00 बजे एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमें शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा करेंगे तथा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति ने जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को भी इस अवसर पर पहुंचने का आग्रह किया है। उपरोक्त जानकारी शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल द्वारा दी गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading