शक्ति जिले में अवैध प्रवासियों के रहने की सूचना पर पुलिस हुई अलर्ट- पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना. संदिग्धों की तत्काल दे जानकारी. छुप छुप कर बिना जानकारी रह रहे हैं संदिग्ध लोग. आपकी एक जागरूकता भरी सूचना बचा सकती है किसी भी अप्रिय घटना को




शक्ति जिले में अवैध प्रवासियों के रहने की सूचना पर पुलिस हुई अलर्ट- पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना. संदिग्धों की तत्काल दे जानकारी. छुप छुप कर बिना जानकारी रह रहे हैं संदिग्ध लोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के अवैध रूप से जिले में निवास करने, उसके रहने के स्थान, गतिविधियों अथवा पहचान को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो इसकी सूचना तत्काल सक्ती पुलिस को दें। सक्ती पुलिस ने कहा है कि नागरिकों द्वारा दी गई छोटी-सी सूचना भी देश की सुरक्षा एवं समाज की शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। ऐसे मामलों में आमजन की सतर्कता और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सक्ती पुलिस के अनुसार, यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में नाम या पहचान, रहने का स्थान, गतिविधियां या व्यवहार, पहचान पत्र अथवा अन्य कोई भी संदिग्ध जानकारी उपलब्ध हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए 24×7 टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 तथा पुलिस कंट्रोल रूम, सक्ती – 9479189615 पर संपर्क कर सूचना दिया जा सकता है। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का भी उपयोग किया जा सकता है। सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान एवं जानकारी को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा देश और समाज की सुरक्षा में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।







