बढ़ेगी लोगों की परेशानी-दवाई दुकानों में अब आपको नहीं मिलेगा कफ सिरप. डॉक्टर से लिखवा कर लाना होगा पर्चा. हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी किए नए आदेश.


दवाई दुकानों में अब आपको नहीं मिलेगा कफ सिरप. डॉक्टर से लिखवा कर लाना होगा पर्चा. हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी किए नए आदेश.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत में धड़ल्ले से बिकने वाले कफ सिरप को लेकर अब सरकार सख्त हो चुकी है। हाल ही में जिस तरह से कफ सिरप में मिलावट, बिना डॉक्टर की सलाह के बिक्री और कई घपलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार अब सभी तरह के सिरप, जिनमें खांसी के सिरप भी शामिल हैं उन्हें आप बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं खरीद सकते। यानि अब मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप नहीं मिलेंगे। इन सिरपों को खरीदने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाना जरूरी होगा।स्वास्थ्य मंत्रालय ने Schedule K में शामिल कुछ दवाओं से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। इस संशोधन के तहत सिरप शब्द को सूची से हटाया गया है। ये नया नियम ड्रग्स (पांचवां संशोधन) नियम, 2026 कहा जाएगा। इस नए नियम के बाद बिना लाइसेंस या पर्चे के सिरप बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे दवा विक्रेताओं का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से ये फैसला ओवर द काउंटर मिलने वाले सिरप से होने वाले नुकसानों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कुछ समय के बाद इस फैसले की समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाएगी।

