राधे राधे के दीवाने हुए लोग-शक्ति शहर में धूमधाम के साथ हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन.शहर के श्री राम मंदिर. राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. मंदिरों में भारी भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस प्रशासन को भी करने पड़ी मशक्कत






शक्ति शहर में धूमधाम के साथ हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन.शहर के श्री राम मंदिर. राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर तथा हटरी चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालु भक्त जनों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा मंदिर में दिन भर जहां पूजा अर्चना के कार्यक्रम संपन्न हुए तो वहीं मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग का प्रसाद भी अर्पित किया गया। एवं मेवा मिश्री तथा मक्खन का प्रसाद लगाया गया तो वही मंदिर परिसर को आकर्षक साज सज्जा भी की गई थी एवं देर शाम बारिश के बावजूद श्रद्धालु भक्त जनों का उत्साह देखने को मिला एवं मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारे लगी रही तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सेवाभावी लोग जहां पूरी व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे रहे तो वही श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर सोशल मीडिया पर भी लोग भगवान श्री कृष्ण जन्म की बधाई देते रहे। एवं शहर के मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग भी करती रही







