हमारे हनुमान-27 मार्च को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा पंडित विजय शंकर मेहता जी का हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम महापाठ समिति और जीवन प्रबंधन समूह द्वारा होगा विश्व का अनूठा अनुष्ठान. 17 वर्षों से निरंतर हो रहा है आयोजन





27 मार्च को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा पंडित विजय शंकर मेहता जी का हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम महापाठ समिति और जीवन प्रबंधन समूह द्वारा होगा विश्व का अनूठा अनुष्ठान (अट्ठारवां वर्ष)
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्री हनुमान चालीसा महापाठ समिति एवं जीवन प्रबंधन समूह द्वारा श्री रामनवमी के पावन मौके पर आगामी 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को संध्या 7.00 से 8.30 बजे राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में दिव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. तथा उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर दिखाया जाएगा इस कार्यक्रम में हमारे हनुमान परिवार के पंडित विजय शंकर मेहता जी डी लिटअपने मुखारविंद से दिव्य अनुष्ठान को संपन्न करवाएंगे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीराम नवमीं की शाम एक बार फिर हम श्री हनुमान चालीसा महापाठ के साथ हनुमानजी को याद करेंगे। समय आ गया है कि हम डिजिटल युग की बुराइयों से सावधान हो जाएं। इस समय हमारे परिवारों की तीनों पीढ़ियां कहीं न कहीं इसकी चपेट में हैं। बुराइयों का आक्रमण जब इस माध्यम से हो रहा है तो हनुमान चालीसा कवच बनकर हमारी रक्षा करेगी। इस वर्ष के महापाठ का विषय इसी पर केंद्रित है।हमारे हनुमान परिवार के पं. विजयशंकर मेहता (डी.लिट. विद्या वाचस्पति) अपने व्याख्यान के माध्यम से बताएंगे कि हनुमान चालीसा के आरंभ के दो दोहे और तीन चौपाइयों में तुलसीदासजी ने हमें सावधान करते हुए आश्वस्त किया है कि हनुमानजी कुमति को दूर कर सुमति प्रदान करते हैं।देश-दुनिया के करोड़ों भक्त जब एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो उसके गुंजन से पूरे ब्रह्मांड में जो पॉजिटिविटी उतरेगी, वह सदुणों को आमंत्रण और दुर्गुणों से रक्षा के लिए कवच का काम करेगी। इसी भाव से इस वर्ष रायपुर का महापाठ आयोजित किया जा रहा है। सदस्यों ने बताया कि हनुमान चालीसा के इस दिव्य अनुष्ठान का आयोजन पं. विजयशंकर मेहता जी के सानिध्य में वर्ष 2008 में रायपुर से ही आरंभ हुई इस यात्रा में अब तक का यह 106 वां तथा रायपुर में होने वाला 18वां महापाठ होगा
महापाठ दिव्य अनुष्ठान के लिए गठित केंद्रीय समिति
27 मार्च को रायपुर में रामनवमी के मौके पर होने वाले दिव्य अनुष्ठान के लिए केंद्रीय समिति का गठन किया गया है. जिसमें शिवनारायण मूँधड़ा महासचिव, रायपुर 94252-02721.मोहन पवार, रायपुर 94252-07638.ओ.पी. पसारी, इन्दौर 98932-42580.
विनोद खेमका, इंदौर 99269-07101.बुलाकीदास मिमानी, कोलकाता 97485-65088.सज्जन बंसल, कोलकाता 98300-06766.राकेश भास्कर, रांची 94311-70549. सुरेश गोयल, अध्यक्ष चेयरमैन- गोयल ग्रुप ऑफ कम्पनीज (गोयल टी.एम.टी.).चतुर्भुज अग्रवाल.ईश्वर प्रसाद अग्रवाल.हनुमान प्रसाद अग्रवाल.सुनील लाट.रवि अग्रवाल, 93291-00077.पुष्कर बाहेती, उज्जैन 94250-91161.अक्षय अमेरिया, उज्जैन 98262-14499.डॉ. अजय मेहता, भोपाल 98260-23909.महेन्द्र निगम, भोपाल 94250-11001.जे.एम. बूब, जोधपुर 98290-21999.मुकेश शर्मा, दिल्ली, 93500-55555. विजय अग्रवाल, रायपुर संयोजक केन्द्रीय कार्यक्रम 94252-02901.डॉ. मुकेश शाह, राथपुर 98261-67631.प्रदीप बाहेती, जयपुर 98290-55050.चन्द्रमोहन सारडा, जयपुर 98291-17051.नीरज पाल, भिलाई 97545-96000.गोपाल चांडक, नागपुर 93731-01314.सतीश काबरा, नागपुर 93714-44403 शामिल है


