अड़भार में 19 नवंबर को हुआ ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने किया शुभारंभ, ज्योतिष ने कहा- क्रिकेट का खेल पूरे देश में है लोकप्रिय, 27 नवंबर को समापन करेंगे चंद्रपुर के विधायक यादव, सीरीज का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग की ओर से

19 नवंबर को नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम
19 नवंबर को नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम
19 नवंबर को नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम

अड़भार में 19 नवंबर को हुआ ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने किया शुभारंभ, ज्योतिष ने कहा- क्रिकेट का खेल पूरे देश में है लोकप्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- नगर पंचायत अड़भार में 19 नवंबर को ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी ज्योतिष गर्ग के कर कमलो से हुआ, इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ हुआ तो वहीं शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग ने कहा कि क्रिकेट का खेल आज सबसे लोकप्रिय खेल है एवं नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में भी प्रतिवर्ष युवा क्रिकेट समितियो द्वारा निरंतर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को जहां अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलता है, तो वहीं ये खिलाड़ी ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर खेलकर जहां अपना प्रदर्शन करते हैं, तो वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन करते हैं

उद्घाटन के मौके पर काफी संख्या में नगर पंचायत क्षेत्र के ग्सनमान्य नागरिकों सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष अनिल गर्ग, उपाध्यक्ष मुनेश्वर लहरें, सदस्यगण- रूपेश लहरे, हेमंत बरेठ,अरुण, दुर्गेश, विशाल,उदय, लाला, सुमित, अमर, अभिजीत,अरुण, शेखर, दीपेंद्र, समीर, धनंजय एवं ओंकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे, ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव की उपस्थिति में होगा, पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित शहर वासी भी जुटे हुए हैं, एवं उद्घाटन के दौरान भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया

आयोजन के समापन दिवस पर प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹11000 की नगद राशि एवं रनिंग शील्ड दी जाएगी तो वहीं द्वितीय पुरस्कार की राशि नगर पंचायत अड़भार की पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग की ओर से ₹5500 रुपये नगद राशि एवं रनिंग शील्ड प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार भी समिति की ओर से रखे गए हैं

ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आमंत्रण आप सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading