ओपी हुए आक्रामक-गिरफ्तारी हुई सट्टा खाईवाल की- तनातनी पड़ गई छत्तीसगढ़ के नेताओं की. पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा की पोस्ट पर वित्त मंत्री चौधरी ने दिया जवाब





ओपी हुए आक्रामक-गिरफ्तारी हुई सट्टा खाईवाल की- तनातनी पड़ गई छत्तीसगढ़ के नेताओं की. पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा की पोस्ट पर वित्त मंत्री चौधरी ने दिया जवाब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायगढ़ जिले में सट्टा खाईवाल की गिरफ्तारी के बाद राजनैतिक तनातनी तेज हो गई है। रायगढ़ शहर के विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जहां विगत दो दिनों से लगातार कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर उनके बारे में किये जा रहे पोस्ट को लेकर लगाकर आक्रामक बने हुए हैं। तो वहीं 14 मई की देर रात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए अपनी बातें लिखी तो वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी टी एस बाबा की पोस्ट पर जवाब देने में देर नहीं की उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की
आदरणीय टी॰एएस॰ सिंहदेव जी !
आप एक अच्छे व्यक्ति हैं,लेकिन पड़े तो गलत संगत में ही हैं.जिनको आपने “किसी” कहकर संबोधित किया है,कभी उनके साथ आपकी जय-वीरू की जोड़ी मानी जाती थी।अगर वीरू जबरन किसी पर बाल्टी भर कीचड़ उछालेगा,तो संभावना तो बनती ही है कि जय पर भी कुछ छींटें पड़ जायें।मुझे प्रसन्नता है कि वैचारिक रूप से आप वही बात बोल रहे हैं,जो मैं भी अपने जवाब में कह रहा था।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा ने क्या लिखा था सोशल मीडिया पर
श्री @OPChoudhary_Ind जी का बिना किसी कारण, केवल किसी को जवाब देने के लिए मेरा नाम घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, और पूरी तरक से अनावश्यक था।एक जनप्रतिनिधि होने के नाते, मेरे द्वार सबके लिए खुले हैं – यह मेरी प्रतिबद्धता है और रहेगी। जो व्यक्ति यहां चर्चा में है, उसका संबंध एक धार्मिक संगठन से है, RSS से है, और BJP के कई नेताओं से भी है।मुझसे मिलने आने वाले किसी भी व्यक्ति से चाहे उनकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो मैं संवाद करता हूं और करता रहूँगा। परंतु मैंने कभी किसी आपराधिक मंशा का समर्थन नहीं किया, न करता हूँ और न ही कभी करूंगा।इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और कानूनी रूप से अभियुक्त को न्यायोचित सजा मिलनी चाहिए।






