शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय में आयोजित हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन,राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर महाविद्यालय कर रहा अनेको कार्यक्रम, नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे अतिथि के रूप में मौजूद




शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय में आयोजित हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन,राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर महाविद्यालय कर रहा अनेको कार्यक्रम, नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे अतिथि के रूप में मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ रजत जयंती कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “रजत जयंती तक का सफर” और पूर्व छात्र सम्मेलन (एलुमिनी मीट) आयोजित किया गया । छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 5 सितंबर से 12 सितंबर तक रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाना है इसी तारतम्य में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय शक्ति में छत्तीसगढ़ रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें छात्र छात्राएं और स्टाफ के द्वारा छत्तीसगढ़ की स्थापना से लेकर आजतक जो भी विकास और परिवर्तन हुआ है उस पर अपना विचार रखा गया।मुख्य अतिथि के रूप में नारायण कुर्रे (अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार,व जनभागीदारी समिति सदस्य ) और विशिष्ट अतिथि में जितेश शर्मा ( उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार) उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात नारायण कुर्रे का स्वागत प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर और बैच लगाकर किया गया।जितेश शर्मा का स्वागत रासेयो स्वयं सेवक द्वारा बैच लगाकर किया गया । प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े और प्रो शकुंतला राज द्वारा रजत जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया गया। नारायण कुर्रे ने छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का सभी लाभ लेवे और सभी छात्र अपने अध्ययन पर ध्यान दे क्योंकि आज आप मेहनत करोगे तो कल उसका सार्थक परिणाम प्राप्त होगा ।उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास कर रहा है और सरकार सभी सम्मान और अवसर दे रहा है जिससे वो अपना विकास कर सके ।इसी क्रम में जितेश शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ की सतत विकास की बात कही चाहे वह शिक्षा हो स्वास्थ्य हो रोजगार हो सभी किसान महिला युवा के लिए सरकार समर्पित है और आगे भी छत्तीसगढ़ इसी प्रकार विकसित होगा।प्रो यज्ञ राठिया ने छत्तीसगढ़ गठन से लेकर आज तक की विकास की स्थिति को बारीकी से बताया कि अब छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है । प्रो संतोष जांगड़े ने जिला गठन की प्रक्रिया को बताया। प्रो हेमपुष्पा चंद्रा ने बताया कि पूर्व छात्र सम्मेलन एलुमिनी मीट में भूतपूर्व छात्र साहिल खूंटे और अरुण उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय से बहुत से छात्र अलग अलग विभागों में कार्यरत है यह महाविद्यालय की उपलब्धि है।अंत में अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रो अजय देवांगन प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो मनोज जायसवाल प्रो डॉ ज्योति कुशवाहा प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो अनिल खर्रा प्रो डॉ श्रुति तिवारी प्रो महेंद्र यादव प्रो डॉ विद्या राय सागर प्रो पल्लवी प्रधान जी एस मैत्री सहित छात्र छात्राएं शामिल हुए।




